Showing posts with label अपराध. Show all posts
Showing posts with label अपराध. Show all posts

Friday, July 10, 2020

रिश्वतखोरों पर एसीबी का प्रहार जारी, उदयपुर में पकड़ा एक और मामला

एसीबी ने वित्त सलाहकार एवं दलाल को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

      जयपुर,10 जुलाई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय स्पेशल शाखा द्वारा शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए शाखा द्वारा शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट उदयपुर एवं अतिरिक्त चार्ज नगर निगम उदयपुर में कार्यरत वित्त सलाहकार आबिद खान एवं दलाल आरिफ को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

       भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक श्री आलोक त्रिपाठी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट उदयपुर एवं नगर निगम उदयपुर में वाहन सप्लाई व अन्य कार्यों के वर्क आर्डर मिल हुए हैं एवं कचरे एवं अन्य वाहन सप्लाई के लगभग 50 लाख रुपए का भुगतान भी बकाया था। वित्त सलाहकार स्मार्ट सिटी अतिरिक्त चार्ज नगर निगम उदयपुर आबिद खान द्वारा परिवादी के बकाया बिलों का भुगतान एवं अन्य प्रकार के प्रशासनिक सहयोग करने की एवज में परिवादी से 6 लाख रुपए की रिश्वत की राशि की मांग की एवं मामला 3 लाख रुपए में तय हुआ।

        भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्पेशल शाखा मुख्यालय जयपुर श्री संजीव जैन के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवाया गया सत्यापन के समय वित्त सलाहकार आबिद खान द्वारा 1 लाख रुपए की रिश्वत की राशि ली गई एवं आज ट्रैप कार्रवाई के दौरान 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते वित्त सलाहकार आबिद खान को दलाल आरिफ सहित गिरफ्तार किया एवं अग्रिम कार्यवाही जारी

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...