Showing posts with label सोशल न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label सोशल न्यूज़. Show all posts

Thursday, May 21, 2020

महा तूफान अम्फान में जयपुर के भंवर लाल टांक ने आपदा वारियर्स के रूप में बनाई पहचान

  • आपदा निरीक्षक पद पर दे रहे सेवाएं
  • श्रेष्ठ कार्य के लिए कई बार हुए सम्मानित
  • जयपुर के हिंगोनियां निवासी है भंवर लाल


उन्नति एक्सप्रेस

हिंगोनियां। अम्फान चक्रवात दीघा के तट से बुधवार को टकराया। टकराने के साथ की भीषण चक्रवात अम्फान ने अपना विकराल रूप दिखाया और भारी तबाही मचायी। चक्रवात को देखते हुए बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। हालांकि चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई हैं। पश्चिम बंगाल से अभी पांच लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की टीमों सहित देश की तीनों सेनाएं भी एक्टिव मोड में हैं। पश्चिमी बंगाल में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं साथ ही 4 टीमों को स्टैंडबाई पर रखा गया है।
भंवर लाल टांक
कोलकाता, पश्चिमी बंगाल के कोटाई ब्लॉक में तैनात जयपुर के हिंगोनिया निवासी व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, कोलकाता में निरीक्षक पद पर सेवाएं द रहे भंवरलाल टाक ने कुछ तस्वीरें और वीडियो भेज कर वहां की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हम लोगों को कोस्टल इलाके में तूफान के बारे में जागरूक करने के साथ ही, वहां से लोगों को शिफ्ट भी कर रहे हैं। यहां से कुछ इलाकों को खाली करा लिया गया है । जान माल का नुकसान कम से कम हो इसलिए सभी तरह के बचाव कार्य किए जा रहे हैं। यह जयपुर शहर के लिए गर्व की बात है कि ऐसे भयंकर तूफान में जयपुर निवासी सेवा में लगकर लोगों की जान बचाने की मदद कर रहे हैं। गौरतलब है कि इरादे हो बुलंद तो तकदीर बना करती है, हर मेहनतकश इंसान को मंजिल अवश्य मिला करती है। इन्हीं पंक्तियों को साकार किया है राजस्थान प्रदेश के जयपुर शहर के एक छोटे से ग्राम हिंगोनियां के निवासी जगन्नाथ टांक के पुत्र भंवरलाल टांक ने। जिन्होंने वीर प्रसूता अपने ग्राम हिंगोनिया की पहचान पूरे भारतवर्ष में आपदा वॉरियर्स के रूप में बनाई है। भंवर लाल अपनी सेवाएं आपदा वॉरियर्स के रूप में निरीक्षक के पद पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कोलकाता में दे रहे हैं। टाँक वर्तमान में पश्चिम बंगाल में आए तूफान में कोटांई ब्लॉक में वॉरियर्स के रूप में तैनात है। उनके द्वारा आसपास के इलाके में लोगों को तूफान के बारे में जागरूकता व बचाव दल के साथ लोगों का साइक्लोन सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है जिससे जान-माल का नुकसान कम से कम हो। भंवरलाल द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की प्रत्येक सदस्य टीम का नेतृत्व किया जाता है।

पूर्व में भी उनके द्वारा कोलकाता ब्रिज हादसा, बुलबुल तूफान, फैनी तूफान, सिक्किम में भू-स्खलन व रासायनिक आपदाओं में त्वरित कार्रवाई के साथ कुशल नेतृत्व में अपनी पहचान बनाई है। इनको महानिदेशक द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा प्रशंसा पत्र देकर कई बार सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस में भी जरूरतमंद की हर संभव मदद करने में अपना दायित्व निभाया है। भंवरलाल की इस उपलब्धि को ग्रामीण बंधुओं ने भी सराहा है, साथ ही उनके साथीगण ने भी फोन व सोशल मीडिया के जरिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

Tuesday, May 12, 2020

सहायता : कमांडो रिलीफ सोसायटी अब बनी बेजुबानों के लिए सहारा


  • निरंतर कर रहे वन्यजीवों की सेवा
  • बेजुबानों को खिला रहे खाना 




उन्नति एक्सप्रेस
(Reporter: राजेंद्र शर्मा)
हिंगोनियां। कोरोनावायरस महामारी के बचाव को लेकर देश में लागू किए लाॅकडाउन में जरूरतमंद लोगों के लिए कई जनसेवा संस्थानों एवं भामाशाहों के खाना खिला कर हर संभव मदद की जा रही है। इसी बीच बेजुबान वन्यजीवों को खाने के लिए तड़पते देख समाजसेवी नारायण सिंह कमांडो का मन भर आया।

समाजसेवी नारायण सिंह कमांडो
इस बीच कमांडो रिलीफ सोसायटी के नारायण सिंह कमांडो एवं सदस्यों द्वारा वन्यजीवों को खाना खिलाने का विचार आया जिसके तहत गोवंश, बंदर, पक्षी, स्ट्रीट डॉग आदि जो भूख से परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे थे उनके लिए चारा, फल, चने, रोटी, बिस्किट और बाटी आदि खाने की वस्तुएं लेकर ग्राम के नजदीकी स्थित कालख बांध के हनुमान मंदिर अपनी टीम के सदस्यों के साथ वन्यजीवों की सेवा करने के लिए पहुंच गए। कमांडो ने कहा कि लाॅकडाउन के चलते इस समय सिर्फ इंसान ही नहीं बेसहारा, बेजुबान जानवर और पक्षी भी भूख से बेहाल हो रहे हैं। जिसके चलते हमारी सोसाइटी द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है जिसमें पक्षियों के लिए दाना, परिंडा एवं गायों के लिए चारा और वन्य जीवो के लिए उपयुक्त खाने की पर्याप्त सामग्री सदस्यों द्वारा वन्यजीवों के लिए दी जा रही है।

इससे पूर्व भी कमांडो रिलीफ सोसायटी द्वारा हर जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की जा रही है। इस दौरान शिंभू सिंह, भवानी सिंह, मनीष अग्रवाल,शंकर सिंह, मुकेश कुमार, बाबूलाल आशीवाल, लल्लू सैन आदि मौजूद थे।

उपाध्यक्ष जीतू ढा़का ने ग्रामीण जनता को निःशुल्क मास्क वितरित किए


  • 500 मास्क करें वितरित
  • ग्रामीणों को किया जागरूक



उन्नति एक्सप्रेस

हिंगोनियां। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों की मदद के लिए आम नागरिक सामने आ रहे हैं। कोई भोजन उपलब्ध करा रहा, तो कोई आर्थिक मदद कर रहा। ऎसे ही कई भामाशाह द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए जा रहे हैं।
मास्क वितरित करते उपाध्यक्ष
कस्बे समेत आसपास के गांवों में कोरोना की महामारी के चलते गांवों में समाजसेवकों की और से सहायता के लिये सैकड़ों हाथ उठ रहे हैं। इस कड़ी में सोमवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाकर के आदेशानुसार मास्क पहनो इंडिया अभियान के तहत ग्राम पंचायत हिंगोनियां के मुख्य बाजार सहित आसपास में झोटवाड़ा विधानसभा की युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीतू ढा़का के द्वारा घर-घर व दुकानों पर जाकर 500 मास्क का निशुल्क वितरित किए गये।
सेल्फी फोटो का दृश्य
जीतू ढाका की तरफ से किए गए निशुल्क वितरण की ग्रामीण बंधुओं ने सराहना की। इस दौरान उपाध्यक्ष जीतू ढा़का के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर ग्रामीण जनता से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया साथ ही अपने घरों एवं आसपास सफाई बनाए रखने तथा हाथों को बार-बार धोने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मास्क वितरण कार्यक्रम में हिंगोनिया बीएलओ गोगराज जीतरवाल भी उपस्थित रहे।

Monday, May 11, 2020

अच्छी पहल : प्रकृति हित संस्थान कोरोना के प्रभाव में नहीं होने देगा रक्त की कमी


  • प्रकृति हित संस्थान के सदस्य जितेन्द्र बागड़ा की अगुवाई में रक्तदान शिविर की शुरूआत
  • मंगलवार 12 मई को वाटिका के पास फतेहपुर में 14 वें शिविर का होगा आयोजन
  • अब तक 13 शिविर लगाए जा चुके है, लॉकडाउन के दौरान


उन्नति एक्सप्रेस
जयपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच ब्लड बैंकों में आ रही रक्त की कमी से मरीज परेशान नहीं हो इसी को लेकर  प्रकृति हित संस्थान ने प्रशासन की अनुमति लेकर  रक्तदान शिविर लगाने की पहल की जिससे मरीजों को रक्त की कमी से ना जूझना पड़े।  रक्तदान की श्रंखला में अब तक 12 शिविर लगाए जा चुके है और आज 13 वां रक्तदान आयोजित किया गया। प्रकृति हित संस्थान की यूथ ब्रिगेड शिकारपूरा के द्वारा आज सोमवार 11 मई को 13 वां रक्तदान शिविर शिकारपुरा में आयोजित किया गया, जिसमें 53 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। 
संस्था निरंतर कर रही जन हितेषी कार्य
 
इसमें स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की रक्तवाहिनी ने रक्त एकत्रित किया। इसमें प्रभुनारायण यादव, जितेंद्र, भागीरथ, महावीर, अशोक, घनश्याम, गिर्राज, विनोद, दीपक, सुरेन्द्र, गजानंद आदि सदस्य मौजूद रहे। पिछले सप्ताह 11 वें  शिविर में 37 रक्त दाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जो अचरावाला ग्राम में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में  स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक दुर्गापुरा द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। ब्लड बैंक कैंप इंचार्ज एमडी भोजवानी ने बताया की युवाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाकर आये रक्तदाताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और संस्था के सदस्य जितेंद्र बागड़ा ने बताया जब से लाँक डाउन हुआ है किसी भी जरूरतमंद का फोन आता है तो ब्लड बैंकों में जाकर ब्लड एवं SDP डोनेट कर रहे है संस्था के सदस्य के पास सभी ग्रुपों के रक्त दाताओं की लिस्ट मौजूद है और जिस मरीज को किसी भी दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्त आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवा रहे हैं । इस रक्तदान शिविर में रामअवतार, प्रभु यादव मुकेश शर्मा छाजूराम गणेश विष्णु ग्यारसी लाल  आदि मौजूद रहे।इसी कड़ी में 12 वें रक्तदान शिविर का आयोजन सांगानेर के नजदीक मनोरियावाला गाँव मे किया गया। इस शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।इस शिविर में दुर्लभ जी ब्लड बैंक द्वारा ब्लड एकत्रित किया गया। 
पूर्व में आयोजित रक्तदान शिविर का छायाचित्र
प्रकृति हित संस्थान के सदस्य विनोद शर्मा ने बताया कि इस विश्वव्यापी संकट के समय किसी भी मरीज को ब्लड की कमी न होने पाए इसके लिए हर व्यक्ति को रक्तदान जैसा पूण्य कार्य करना चाहिए। इस शिविर में जगन्नाथ पूरा सरपंच प्रतिनिधि अशोक चौधरी, कृष्ण, देवा, ग्यारसी लाल, अशोक, सुरेश, विकास गुर्जर, लालचन्द चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Saturday, May 9, 2020

टेक्सी चालकों की आस, परिवहन मंत्री खाचरियावास...


  • रखी टूरिस्ट वाहनों को आवागमन की मांग
  • मंत्री ने दिया समस्या हल का आश्वासन 

राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन संस्था ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह से समक्ष अवगत करवाई समस्या
जयपुर। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस  के चलते देशभर में  लॉकडाउन है ऐसे में कई दैनिक क्रियाओं में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसी के मद्देनजर शहर में शनिवार को ऑल राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन संस्था के नेतृत्व में राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को एक ज्ञापन देकर मांग की गई कि टैक्सी मालिक जो कि वन टाइम टैक्स जमा कराते हैं,उनकी गाड़ियां लॉकडाउन के वजह से घर पर खड़ी है।आज गाड़ी मालिक और ड्राइवर दोनों के परिवारों की हालत बहुत खराब है इनको तुरंत प्रभाव से बिना किसी अनुमति के कम से कम राजस्थान में चालू करने के निर्देश दिए जाए। समस्या को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री ने  भी पूर्ण आश्वासन दिया कि वह शाम मुख्यमंत्री से बात कर और जल्द ही टैक्सी कारों को राजस्थान में सुचारू रूप से संचालन करने की पूरी कोशिश करेगें। हमारी सरकार आमजन के साथ सहयोग के लिए है, सरकार की हरसंभव कोशिश है कि आमजन को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।
मंत्री खाचरियावास को समस्या अवगत कराते जनप्रतिनिधि

ऑल राजस्थान टूरिस्ट कार एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह महरौली, सचिव प्रदीप कुमार पाराशर, सलीम खान, रवि सैनी, वेद प्रकाश, अमर सिंह सहित कई पदाधिकारी गण इस वार्ता में शामिल हुए।

मांचवा में कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

कोरोना माहमारी में डॉक्टर,पुलिस, सफाईकर्मी, नर्सिंग स्टाफ, मीडिया स्टाफ अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के रूप में कार्य कर रहे है। इनके कार्यो के प्रति सम्मान जताने के लिए मदर टेरेसा फाउंडेशन की संचालिका निशा शर्मा और मदर टेरेसा फाउंडेशन की टीम ने पंचायत भवन में एक सम्मान कार्यक्रम रखा, इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मांचवा ग्राम पंचायत में कोरोना योद्धाओं का साफा पहनाकर सम्मान किया गया

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...