Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts

Thursday, January 16, 2025

मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित


ट्रेनों के ठहराव सहित सदस्य विष्णु कयाल ने रखी महत्वपूर्ण मांगे

--अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य को दुत्र गति से करवाने का किया आग्रह 


फुलेरा /जयपुर ( हेमन्त शर्मा ) उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी-डीआरयूसीसी) की वर्ष-2025 की प्रथम बैठक मंडल कार्यालय के सभागार  में आयोजित हुई। 
इसमें समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक जयपुर विकास पुरवार, समिति के सचिव और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना एवं समिति में नामित सदस्यों में से 12 सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक के आरंभ में समिति के सचिव कृष्ण कुमार मीना ने समिति के कार्य क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार ने सदस्यों से समिति के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सुझाव और सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। वही फुलेरा से डीआरयूसीसी सदस्य ओर दैनिक रेल यात्री महासंघ फुलेरा के अध्यक्ष विष्णु कयाल ने उक्त बैठक में भाग लेते हुए रेलवे अधिकारियों को बताया कि फुलेरा में लिफ्ट का टेंडर 2 वर्ष से किया जा रहा है लेकिन अभी तक लिफ्ट नहीं लगी है। इसी क्रम में उन्होंने आगे वरिष्ठ नागरिकों के लिए फुट अंडर ब्रिज के निर्माण करवाने, बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का समय पुराने समय पर करवाने, 12467 लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय फुलेरा से प्रातः 11:25 बजे करवाने, राज बाजार की तरफ रास्ता निकलवाने, रेलवे अधिकारियों और रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्यों का नाम एवं नंबर स्टेशन पर लगवाने, अमृत भारत स्टेशन योजना कार्य को दुत्र गति से करवाने का आग्रह किया है। साथ ही समिति सदस्यों ने जयपुर मंडल पर किए गए विकास कार्यों के लिए रेल प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Tuesday, March 12, 2024

भारतीय रेलवे में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित


न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) पर पूर्व विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
शिलान्यास कार्यक्रम में  सरकारी व गैर सरकारी स्कूली विद्यर्थियों दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
उन्नति एक्सप्रेस/हेमन्त शर्मा
फुलेरा (नि. .) फुलेरा के समीप स्थित न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) में बने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन व कुचामन सिटी-नावां सिटी तथा फुलेरा-गोविन्दी मारवाड रेलखंड के दोहरीकरण का राष्ट्र को समर्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया ।

न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान स्कूली विद्यर्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दे कर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया । वही डीएफसी Gm अरविंद मौर्या व रेलवे अधिकारियों ने अतिथियों का राजस्थानी परम्परा से स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान आमजन की भीड़ बहुत कम देखने को मिली,आयोजको ने कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सेकड़ो विद्यार्थियों को बुलाकर भीड़ दिखाई,जबकि इस समय बच्चो की वार्षिक परीक्षाये भी चल रही है । कार्यक्रम के दौरान आमजन की भीड़ नही जुटा पाना स्थानिय भाजपा नेताओं की कमजोरी को दरसाता है । कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सीएलआई दिनेश सुरोलिया ने किया । अंत मे dfc द्वारा स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट व मिठाई देकर सम्मानित किया गया ।

Saturday, April 23, 2022

अलवर एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, सेटलमेंट ऑफ़िसर RAS अशोक सांखला खुद सेटलमेंट करते पकड़ा गया

अलवर एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही

*सेटलमेंट ऑफ़िसर RAS अशोक सांखला खुद सेटलमेंट करते पकड़ा गया*

----अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाडिया व एक दलाल भी गिरफ्तार

  --16 लाख डिमांड, 5 लाख की ले रहे थे रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

*शर्मसार होता प्रदेश में सरकारी तंत्र, आखिर जनता किस पर भरोसा करे ?*

--पहाड़िया का होना था 99 दिन बाद रिटायरमेंट, रिटायरमेंट से महज 99 दिन पहले फंसा ACB के जाल में

--दिनेश एमएन की मॉटिवेशनल स्पीच का हुआ असर, जनता ने दिया साथ, ताबड़तोड़ कार्यवाही 

--एसीबी डीजी बी एल सोनी के निर्देशन में हुई कार्यवाही

उन्नति एक्सप्रेस/नितेश शर्मा 

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का भंड़ाफोड़ कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अलवर जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एसीबी ने अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाडिया, सैटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी  आरएएस अशोक सांखला  एवं उनके दलाल को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से 16 लाख की रिश्वत की डिमांड की गई थी। 

*सेटलमेंट ऑफ़िसर अशोक सांखला खुद सेटलमेंट करते पकड़ा गया*

अशोक सांखला पुत्र प्रभाती लाल निवासी गांव भदाल तहसील सांभर, जिला जयपुर हाल निवासी ग्रीन एवेन्यू, आशादीप, जगतपुरा, जयपुर हाल सेटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी, अलवर आर.ए.एस. को परिवादी से 5 लाख रुपये की रिश्वत प्राप्त कर अपने दलाल नितिन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी कल्लूपाड़ा, पुलिस थाना कोतवाली अलवर जिला अलवर द्वारा ले जाते हुए उसे एसीबी टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
वहीं इस प्रकरण में नन्नूमल पहाड़िया पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी पथैना, तहसील भुसावर, जिला भरतपुर हाल आई.ए.एस. पूर्व जिला कलक्टर, अलवर को जो जिला कलक्टर अलवर के पद से दो दिन पूर्व ही रिलीव हो गए थे, को जिला कलक्टर आवास से गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अशोक सांखला आर.ए.एस. द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 5 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

*निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से चलाने की एवज में मांगी जा रही थी मासिक  बंधी*

एसीबी डीजी के भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अलवर टीम को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसकी फर्म की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से चलाने की एवज में मासिक बंधी के रूप में यह राशि मांगी थी। परिवादी ने एसीबी को बताया कि आईएएस नन्नूमल पहाडिया, आरएएस अशोक सांखला सेटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी उसे 16 लाख रूपए की रिश्वत राशि मांग कर को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे।इस पर एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन के सुपरविजन में एसीबी अलवर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया था।

*तीनों आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार*

एसीबी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत के सत्यापन जांच में शिकायत सही निकली। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने टीम का गठन कर आरोपियों को ट्रेप किया। साथ ही आरोपियों को हाथों को गिरफ्तार कर लिया। उप अधीक्षक महेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है।

*तीन दिन पहले हुए थे रिलीव- अब चढ़े एसीबी के हत्थे*

आई ए एस  नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुबह जब रुपए लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने सांखला को पैसे दिए। इसके बाद सांखला ने दलाल नितिन शर्मा को इसे पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के पास पहुंचाने के लिए कहा। दलाल पहाड़िया को पैसा देने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में एसीबी ने उसे पकड़ लिया और पहाड़िया को कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़िया के जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च भी शुरू कर दिया है। पहाड़िया के महेश नगर स्थित आवास पर एसीबी को कई दस्तावेज और नगदी मिली है जिसका खुलास एसीबी जल्द करेगी। वहीं आरएएस अशोक सांखला के जयपुर स्थित आवास पर भी सर्च किया जा रहा है।

*मोटिवेशनल स्पीच से लोगों में बढ़ी हिम्मत-लोगो ने खुद दी जानकारी* 

एडिशनल एसपी एसबी अलवर विजयसिंह ने बताया कि मंगलवार को एडीजी दिनेश एमएन का दौरा अलवर में था। इस दौरान एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिस में अलवर को लोगों को बुलाया गया। जिस में दिनेशएमएन ने 30 मिनट का लेक्चर दिया। जिससे लोग काफी प्रभावित हुए, लोगों में भ्रष्टाचार को लेकर एक जोश देखाई दिया। जिसके बाद पिछले तीन दिन में एसीबी अलवर ने बुधवार को एडीसी को 8लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को जेईएन को 1लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। आज शनिवार को आईएएस-आरएएस और एक दलाल को 5लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

*अधिकारियो की जाँच करने वाला खुद ही फंसा, दस दिन पहले मिला था पद*

दस तीन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था। तीन दिन पहले वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे। विभागीय जांच आयुक्त पद काफी महत्वपूर्ण पद माना जाता है, क्योंकि यह विभिन्न गड़बड़ियों में फंसे अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी जांच का जिम्मा संभालता है।नन्नूमल पहाड़िया का होना था 99 दिन बाद रिटायरमेंट, रिटायरमेंट से महज 99 दिन पहले फंसा ACB के जाल में, तत्कालीन कलेक्टर होते हुए भी कलेक्टर के घर में बैठकर ले रहे थे रिश्वत|

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...