Showing posts with label सामाजिक. Show all posts
Showing posts with label सामाजिक. Show all posts

Monday, April 21, 2025

पीएमश्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राउमावि में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए



फुलेरा (हेमन्त शर्मा) पीएमश्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राउमावि फुलेरा में  शिक्षाविद्  शक्ति सिंह के सानिध्य में भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य  मयंक कुमार शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों से अपील की कि वे पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने में सहयोग करें।
शिक्षाविद्  शक्ति सिंह ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम पक्षियों और अन्य बेजुबान जीव-जन्तुओं के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करें। इस दौरान प्रधानाचार्य मयंक कुमार शर्मा, व्याख्याता मुकेश कुमार सोनी, विनोद कुमार वर्मा, विष्णु पंचौली और महेश प्रधान सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Saturday, August 14, 2021

अनशन तीसरे दिन भी जारी, ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

अनशन तीसरे दिन भी जारी

उपखंड अधिकारी सांभर लेक नही पहुंचे धरना स्थल पर

 ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

उन्नति एक्सप्रेस/जयपुर

कुड़ियों का बास। उपखंड अधिकारी सांभर लेक के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण नाराज ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत मुख्यालय कुड़ियों का बास में पंचायत क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच रामकरण चांदीवाल के नेतृत्व में किया जा रहा अनशन तीसरे दिन भी भीषण गर्मी में भी जारी रहा। जोबनेर बिजली विभाग के आई एन मोहन पुनिया व जोबनेर थाना अधिकारी रामस्वरूप बैरवा मय जाब्ता पुलिस मौके पर पहुंचे। जिन्हें ग्रामीणों ने सरपंच चांदीवाल के साथ विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ इसके बाद स्वास्थ्य विभाग बनवारी कुड़ी ने अनशन कर रहे हैं सरपंच चांदीवाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तबीयत खराब होने पर मेडिकल शुरू किया गया। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि लिखित में समस्याओं का आश्वासन नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा और ग्रामीणों ने मिलकर यह भी निर्णय लिया कि आगामी संपूर्ण पंचायत क्षेत्र में होने वाले पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके जिम्मेदार सरकारी महकमा होगा  इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार के शीशपाल कुड़ी, पूर्व सरपंच जगदीश वर्मा, वार्ड पंच सीताराम जाट, बंसी ककरालिया, प्रवीण सिंह नाथावत, कालूराम चांदीवाल, रामकुमार वर्मा, वार्ड पंच बाबूलाल जाखड रमेश कुमावत, पृथ्वी सिंह, शक्ति सिंह, रमेश वर्मा, पूर्ण सिंह, सुरजन सिंह, नानूराम वर्मा, समाजसेवी मांगीलाल बुनकर, चांद सिंह, कजोड़मल काला आदि उपस्थित रहे।

Monday, June 7, 2021

नागरिक परिषद के सामूहिक विवाह प्रकल्प का श्रीगणेश इसी वर्ष से


उन्नति एक्सप्रेस -: हरीश शर्मा/आकाश झुरिया 
  
लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) -: लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद द्वारा सामूहिक विवाह प्रकल्प का श्रीगणेश इसी वर्ष से किया जाएगा। यह जानकारी परिषद के केन्द्रीय सचिव सीए राजेन्द्र व्यास तथा केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक चूड़ीवाला (दोनों कोलकाता में) ने दी। उन्होंने बताया कि परिषद द्वारा लक्ष्मणगढ़ में संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों में अब असमर्थ परिवारों के लिए सामूहिक विवाह का प्रकल्प और जुड़ जाएगा। हर वर्ष देवोत्थान एकादशी के दिन ग्यारह जोड़ों का विवाह कराया जाएगा जिसका खर्च परिषद वहन करेगी। इनमें एक जोड़ा माता तुलसी और शालीग्राम जी का होगा जबकि शेष दस युगल लक्ष्मणगढ़ नगर व तहसील क्षेत्र के असमर्थ परिवारों के होंगे। उन्होंने अवगत कराया कि सामूहिक विवाह के लिए किसी भी जाति का असमर्थ परिवार अपना पंजीयन करा सकता है। यह पंजीयन परिषद के लक्ष्मणगढ़ स्थित कार्यालय में 30 सितम्बर 2021तक करा लेना होगा । यदि इस तिथि से पहले ही पर्याप्त आवेदन प्राप्त हो गये तो पंजीयन बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा या महामारी का प्रकोप होने पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार ही कार्य किया जाएगा परिषद की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष विष्णु भूत तथा सचिव सुभाष जोशी ने बताया कि प्रत्येक विवाह में वर एवं वधू पक्ष के 25-25 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।
 उन्होंने जानकारी दी कि परिषद द्वारा विवाह दिवस के खर्च के साथ-साथ वधू को शगुन स्वरूप दिये जाने वाले सामान का व्यय भार भी वहन किया जाएगा। परिषद के इस सामूहिक विवाह प्रकल्प के सम्बन्ध में संरक्षक राजकुमार पारीक, उपाध्यक्ष एवं अर्जुन अवार्डी सुरेश मिश्रा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निशान्त गोयनका, सचिन झांकल, साज़िद खिलजी तथा बिलाल खत्री ने सोमवार को उप खण्ड अधिकारी डॉ.कुलराज मीणा, पुलिस उपाधीक्षक श्रवण झोरड़, नगरपालिका अध्यक्ष हाजी मुस्तफा कुरैशी तथा पालिका के उपाध्यक्ष बनवारी लाल पाण्डे से मुलाकात की और उन्हें प्रकल्प के बिन्दुओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

Sunday, August 16, 2020

रॉयल ग्रुप के रॉयल्स का स्नेह मिलन समारोह हुआ आयोजित


*सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है रॉयल ग्रुप
*संस्थापक रविन्द्र सिंह चिंडालिया ने शुरू किया था ग्रुप जो आज तीन हजार से ज्यादा सदस्यों वाला ग्रुप बन गया 
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
रविवार 16 अगस्त को रॉयल ग्रुप का स्नेह मिलन रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन सिरसी रोड स्थित नीलम पैराडाइज होटल में रखा गया। कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप के कई गणमान्य सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रुप की सामाजिक कार्यों की चर्चा हुई साथ ही ग्रुप को आगे बढ़ाने को लेकर विचारों का आदान प्रदान हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर ग्रुप के संस्थापक रविन्द्र सिंह चिंडालिया ने अपने उदबोधन में कहा कि ग्रुप का उद्देश्य सर्व समाज के लिए हरसंभव सेवा कार्य करना है और इसके लिए उन्होंने ग्रुप के सभी सदस्यों का आव्हान भी किया। रविन्द्र सिंह चिंडालिया ने कहा कि रॉयल ग्रुप का मूल मंत्र है अपने लिए जिये तो क्या जिये, जीना सफल उसी का जो दूसरों के लिए जी सके है और उन्होंने सभी सदस्यों को भी इसे अपनाने को कहा। रॉयल ग्रुप ने हर विकट परिस्थितियों में लोगों की सेवा के कार्य किये है और आगे भी करता रहेगा।

Friday, August 7, 2020

मानव सेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है-निशा शर्मा

*बोयथावाला ग्राम पंचायत में हुआ कोरोना वॉरियर्स 
*मदर टेरेसा फाउंडेशन संस्थान द्वारा अनवरत जारी है झोटवाड़ा में कोरोना वीरों के सम्मान का सिलसिला
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
मदर टेरेसा फाउंडेशन संस्थान द्वारा झोटवाड़ा क्षेत्र मे कोरोना योद्धाओं का सम्मान का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में शुक्रवार 7 अगस्त को ग्राम पंचायत बोयथावाला में समारोह का आयोजन किया गया। बोयथावाला में संस्थान ने सौ से अधिक कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए संस्था की संचालिका और समाजसेविका निशा शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बोयथावाला में जनसेवा करने वाली बहुत ही शानदार टीम है जिन्होंने संकट के समय हर असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद की। उन्होंने आगे भी लोगों की इसी प्रकार सेवा करते रहने के लिए उन्हें प्रेरित किया और कोरोना से अपने व अपनों की सुरक्षा का ध्यान रखने की भी सलाह दी। सम्मान समारोह के दौरान कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र, तुलसी का पौधा व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पंचायत में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के सरपंच सीताराम सैनी ने निशा शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कोरोना योद्धाओं की तारीफ भी की तथा संकट के समय कार्य करने वाले कोरोना वीरों का धन्यवाद भी दिया। उपसरपंच विकास चौधरी ने कोरोना से बचाव पर बात करते हुए कहा कि अभी बीमारी बढ़ रही है अतः सभी प्रकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सब लोगों को सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में आयोजक निशा शर्मा के साथ बोयथावाला सरपंच सीताराम सैनी,उपसरपंच विकास चौधरी,अतिथियों में मांचवा सरपंच जगदीश वर्मा, संस्था उपाध्यक्ष भुवनेश गौतम, समाजसेवी नवीन बुरी, संतोष सामतानी, शोकिब अली, मो. इमरान खान,इरफान खान, रमेश चन्द सैनी, सोमवीर सोरण(108 एम्बुलेंस सेवा जिला प्रभारी), कनिष्ठ सहायक मुकेश शर्मा,पंचायत के समस्त वार्ड पंचगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क,सेनेटाइजेशन व सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा।

Thursday, August 6, 2020

सामाजिक सहयोग ही भारतीय संस्कृति का परिचायक है- निशा शर्मा


* मदर टेरेसा फाउंडेशन ने शुरू किया है कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का अभियान
*अभियान आज पहुंचा है पीथावास व हातोज ग्राम पंचायत में
*संस्था की संचालिका निशा शर्मा ने भी किये है लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा जैसे कार्य
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
मदर टेरेसा फाउंडेशन संस्थान द्वारा लॉकडाउन के दौरान जनसेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम अनवरत जारी है, इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत पीथावास व ग्राम पंचायत हातोज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा निशा शर्मा ने कहा कि संकट के समय एक दूसरे का सहयोग करना भारतीय संस्कृति की पहचान है और कोविड 19 के कहर से जहां पूरा विश्व जूझ रहा है वहीं भारतीय संस्कृति ने हमे काफी हद तक बचा रखा है, परन्तु अभी यह संकट भागा नही है, हमे अभी भी जिम्मेदार ढंग से इसका मुकाबला करना है अतः हमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपनी और अपनों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, भामाशाह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी आदि के उत्साहवर्धन के लिए मदर टेरेसा फाउंडेशन संस्थान ने झोटवाड़ा में इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर ऐसे योद्धाओं को सम्मानित करने का सिलसिला शुरू किया है। सम्मान कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र, तुलसी का पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंट किये।कार्यक्रम में पीथावास सरपंच संतोष यादव, जिला पार्षद गिर्राज शर्मा,हातोज सरपंच श्रवणी देवी, समाजसेवी सीताराम यादव,अर्जुन सारण, भागीरथ चौधरी( वेलकम आईटीआई),भगवान सहाय प्रजापत,दोनों पंचायतों के वार्ड पंच, सरकारी अधिकारी व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहयोगिनी व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Sunday, August 2, 2020

जीवनदाता रक्तमित्र बनिये, रक्तदान कीजिये-निशा शर्मा

*15 अगस्त को मांचवा पंचायत में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
*मांचवा व सबरामपुरा पंचायत के सयुंक्त तत्वाधान में होगा आयोजन
*मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा रखा गया है शिविर
*झोटवाड़ा की 19 पंचायतों में रक्तदान शिविर लगाने का रखा गया है लक्ष्य
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर 
मदर टेरेसा फाउंडेशन संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत मांचवा व सबरामपुरा के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो मांचवा ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित होगा। आज रविवार 2 अगस्त को रक्तदान शिविर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मांचवा व सबरामपुरा पंचायत में किया गया।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा निशा शर्मा ने रक्तदान के महिमा बताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। आपके खून की चंद बूंदों से किसी घर का चिराग बुझने से बच सकता है। परोपकार करना वीरों का गहना है।  चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तमाम तरक्की के बावजूद रक्त को किसी लैब, फैक्टरी या संस्थान में तैयार नहीं किया जा सकता है और न ही मनुष्य को जानवर का खून दिया जा सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करते रहने से हार्टअटैक का खतरा 80 प्रतिशत कम हो जाता है। अतः निशा शर्मा ने सभी लोगों से जीवनदान देने वाले रक्तमित्र बनने की अपील की। कार्यक्रम में मांचवा सरपंच जगदीश वर्मा, उपसरपंच रामफूल बूरी, सबरामपुरा सरपंच हनुमान सहाय मीणा, उपसरपंच मनभर चौधरी, दोनों पंचायतों के पंच, समाजसेवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Sunday, July 19, 2020

अगर-मगर, किंतु-परंतु कहना छोड़िए और रक्तदान कीजिए, जीवनरक्षक बनिये- निशा शर्मा

*रक्तदान-महादान का दिया संदेश
*शिविर का आयोजन संस्था अध्यक्षा निशा शर्मा   द्वारा किया गया
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
आज रविवार 19 जुलाई 2020 को मदर टेरेसा फाउंडेशन संस्थान के तत्वावधान में झोटवाड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत मंढा-भोपावास के ग्राम लालपुरा में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया । संस्थान की अध्यक्षा निशा शर्मा ने कोरोना संकट काल मे ब्लड बैंकों में आई रक्त की कमी को देखते हुए संस्थान द्वारा यह कदम उठाया गया जिसके तहत यह रक्तदान शिविर लगाया। शिविर के बारे में बताते हुए अध्यक्षा निशा शर्मा ने मंढा भोपावास सरपंच महेन्द्र यादव व उनकी समस्त टीम को इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही निशा शर्मा ने सभी युवाओं,महिलाओं व ग्रामवासियों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया और 107 यूनिट ब्लड का संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर की सफलता के लिए शांति ब्लड बैंक को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निशा शर्मा ने डॉ कालूराम चोपड़ा और उनकी टीम का भी आभार जताया और संस्थान द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान व तुलसी का पौधा सम्मानस्वरूप दिया,  साथ ही कार्यक्रम की अभूतपूर्वक सफलता और सहयोग के लिए मंढा भोपावास सरपंच महेन्द्र यादव का भी संस्थान द्वारा साफा पहनाकर सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सरपंच महेन्द्र यादव ने शिविर में रक्तदाता युवाओं व महिलाओं को धन्यवाद दिया और समाजसेवा के जज्बे के लिए समस्त ग्रामपंचायत का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बालमुकुंदाचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाराज ने देश मे चल रही इस विपत्ति में लोगों की समाजसेवा की भावना के लिए सराहना की और निरन्तर इस प्रकार के सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। संस्थान की अध्यक्षा निशा शर्मा द्वारा महाराज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया साथ ही स्मृति स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में भारतीय अटल सेना(राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु जादौन प्रदेशाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्षा निशा शर्मा, उपाध्यक्ष भुवनेश गौतम, बाल कलाकार विदुषी राज शर्मा, मंढा भोपावास सरपंच महेन्द्र यादव,उपसरपंच गोपाल वर्मा,सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, पूर्व सरपंच मुकेश वर्मा,सहकारी समिति उपाध्यक्ष छीतरमल झाजडा,मांचवा सरपंच जगदीश प्रसाद वर्मा, समाजसेवी नवीन कुमार बूरी व कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Monday, July 6, 2020

अपराजिता फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीब परिवारों के लिए की गई पीने के पानी की व्यवस्था

अपराजिता फाउंडेशन के द्वारा भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए अंसल सुशांत सिटी हाथोज में स्थित कच्ची बस्ती में रह रहे गरीब मजदूर परिवारों के लिए प्रतिदिन पीने के पानी के टैंकर की नि:शुल्क व्यवस्था की गई /इस सामाजिक व धार्मिक कार्य का शुभारंभ महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य हाथोज धाम के कर कमलों से किया गया
इस अवसर पर हाथोज सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन सारण मांचवा ग्राम पंचायत सरपंच जगदीश प्रसाद वर्मा ,उपसरपंच रामफूल बुरी, अंसल सुशांत सिटी अध्यक्ष व समाजसेवी अजय सिंह श्यामपुरा, रॉयल सिटी विकास समिति के उपाध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ ,पदाधिकारी पवन शर्मा, प्रदीप सिंह राठौड़ ,पवन कुमार शर्मा ,रामकरण गुर्जर ,विजेंद्र सिंह, पप्पू जी गुर्जर व गणमान्य लोग उपस्थित रहे/
संस्था की चेयरमैन अलोका कारजी ने बताया कि अपराजिता फाउंडेशन के तत्वधान में नि:शुल्क जनसेवा प्रतिदिन जारी रहेगी तथा संस्था इस प्रकार सामाजिक कार्यों का अपने व जन सहयोग से संचालन करती रहेगी

Thursday, June 25, 2020

मदर टेरेसा फाउंडेशन का परिंडा लगाओ अभियान जारी

उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
बेजुबान पक्षियों और पशुओं के लिए इस भयंकर गर्मी में परिण्डे और पावंड़ी का इंतजाम करने का कार्य मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से अनवरत जारी है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए पंचायत मंढा भोपावास में अभियान का अगला चरण रखा गया गया। पंचायत के जनप्रतिनिधियों को इनमे पानी की व्यवस्था सुचारू रखने का जिम्मा भी सौंपा गया। संस्थान की अध्यक्षा निशा शर्मा ने बेजुबानों के दर्द जो समझते हुए इस अभियान की शुरूआत की है। उन्नति एक्सप्रेस से हुई बातचीत में निशा शर्मा ने कहा कि बेजुबान प्राणियों का ध्यान रखना भी हमारा ही कर्तव्य है साथ ही उन्होंने तेजी से फैल रही कोरोना माहमारी के बचाव के बारे में भी लोगों को विस्तृत रूप से समझाया और बताया कि बीमारी गयी नही है इसलिए हमें अधिक सावधानी बरतनी होगी, बार बार हाथ धोएं, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें। इसी क्रम में प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता किट बांटा गया और सभी से गांव में स्वच्छता बनाये रखने की अपील भी की गई।कार्यक्रम में मदर टेरेसा फाउंडेशन की अध्यक्षा निशा शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष भुवनेश गौतम, मंढा भोपावास सरपंच महेन्द्र यादव, पूर्व सरपंच मुकेश वर्मा, पूर्व सरपंच पचार हनुमान सहाय, उप सरपंच गोपाल लाल वर्मा, मांचवा सरपंच जगदीश वर्मा,समाजसेवी सुरेश सिंह खानड़ी,नवीन बूरी, बाल कलाकार विदुषी राज शर्मा, शम्भू प्रकाश शर्मा,जगदीश प्रसाद, फूला चौधरी, भगत सिंह, किरण चौधरी, मीरा देवी  एवं सभी वार्ड पंच के साथ पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Sunday, June 21, 2020

अपराजिता फाउंडेशन ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि-

उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
लद्धाख की गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। रविवार 21 जून को  रॉयल सिटी, कालवाड़ रोड मांचवा जयपुर में अपराजिता फाउंडेशन ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपराजिता फाउंडेशन की चेयरपर्सन आलोका कारजी ने की। कार्यक्रम में कर्नल देव आनंद गुर्जर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में दिए वक्तव्य में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान के लिए सेना का अभिवादन किया और शहीद हुए सैनिको को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपराजिता फाउंडेशन की चेयरपर्सन आलोका कारजी ने अपने उदगार प्रकट करते हुए कहा कि हमें हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ाना चाहिए, वो सैनिक सीमा पर सजग और सतर्क है इसलिए हम चेन की नींद सो पाते है और हमें गर्व है हमारे सैनिकों पर।कार्यक्रम में उपस्थित रहे अन्य गणमान्य लोगों में मांचवा सरपंच जगदीश प्रसाद वर्मा , उप सरपंच रामफूल बूरी के साथ समाजसेवी सुरेश सिंह खानड़ी,अध्यक्ष पवन कुमार,उपाध्यक्ष जोनी रामचंदानी, एकादशी कारजी, पप्पू गुर्जर व रॉयल सिटी के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Saturday, June 20, 2020

मरुधर डिफेंस शिक्षा समूह की शानदार पहल

    * डेढ़ करोड़ की फीस करदी माफ 
    *शिक्षा समूह के नौ हजार पांच सौ विद्यार्थियों
      को मिलेगा लाभ
    * मरुधर शिक्षा समूह मना रहा है अपना 
       30 वां स्थापना दिवस
 उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
    प्रदेश में बड़े शिक्षा समूहों में शुमार मरुधर डिफेंस शिक्षा समूह ने दूसरे निजी शिक्षण संस्थानों के सामने एक शानदार मिसाल पेश करते हुए अपने यहां पढ़ रहे नौ हजार पांच सौ विद्यार्थियों की तीन माह की फीस माफ करदी। कनकपुरा रेलवे स्टेशन, वार्ड 46 जयपुर से संचालित मरुधर डिफेंस सैकेंडरी स्कूल के संचालक वीरेन्द्र सिंह खिंदास ने जानकारी देते हुए बताया कि
मरुधर डिफेंस एजुकेशन ग्रुप ने कोविड 19 जैसी महामारी से जूझ रहे देश में एक नई पहल की है जहां हमारे शिक्षण समूह द्वारा 30 वां स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में संचालित 10  विद्यालयों  के साढ़े नो हजार विद्यार्थियों की अप्रैल-मई-जून यानी 3 माह की फीस को माफ करने का निर्णय लिया है और इस संकट की घड़ी में आर्थिक और मानसिक पीड़ा से जूझ रहे अभिभावकों को राहत देने का फैसला किया गया है। ग्रुप के चेयरमैन श्री किशन सिंह चांपावत ने कनकपुरा, वार्ड 46, जयपुर में स्थित मरुधर डिफेंस सेकेण्डरी स्कूल में हुई वार्षिक बैठक में संस्था निदेशक वीरेंद्र सिंह खिंदास तथा ग्रुप के अन्य शाखा निदेशकों  के साथ यह ऐतिहासिक निर्णय लिया और कहा कि इस विकट परिस्थिति में भारतीय संस्कृति हमें यह सिखाती है कि मानवता के नाते हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। वीरेन्द्र सिंह खिंदास ने कहा कि अन्य निजी शिक्षा समूहों को भी अभिभावकों की पीड़ा को समझते हुए फीस में रियायत कर उन्हें सहयोग देना चाहिए।मरुधर डिफेंस एजुकेशन ग्रुप की इस पहल पर सभी शाखाएं मेड़ता सिटी, मेड़ता रोड,कनकपुरा(जयपुर) फुलेरा, डेगाना, पीपाड़ सिटी, गोटन, अजमेर के अभिभावकों ने खुशी जाहिर की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tuesday, June 16, 2020

मदर टेरेसा फाउंडेशन द्वारा परिंडा बांधो अभियान का आगाज

 # कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान 
 # पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए
 #पशुओं के लिए पानी की टंकी की व्यवस्था की 
  उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी ने इंसानों के साथ साथ पशु पक्षियों की भी हालत खराब करदी है। इस गर्मी को ध्यान में रखकर मदर टेरेसा फाउंडेशन ने ग्राम सबरामपुरा से परिंडा बांधो अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में पक्षियों के पीने का पानी उपलब्ध हो इसके लिए परिण्डे और पशुओं के लिए सीमेंट की टंकियों का वितरण किया गया । कार्यक्रम में मदर टेरेसा फाउंडेशन की तरफ से पंचायत सबरामपुरा के सरपंच हनुमान मीणा, ग्राम विकास अधिकारी सुशीला चौधरी , उपसरपंच मनभर चौधरी, वार्ड पंच कल्याण सहाय जाट, गोपाल मीणा, जगदीश गोलाडा, भींवाराम सैनी,रीना जाट व नांछी देवी, बीएलओ डॉ विक्रम सिंह शेखावत, श्योचन्द जाट,सुमित्रा यादव, एएनएम सुप्यार देवी, नीलम चौधरी पटवारी रविप्रताप सिंह, कृषि पर्यवेक्षक कमला यादव,एलडीसी हनुमान सहाय,पंचायत सहायक रणजीत शेरावत व सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के समाजसेवी बाबूलाल थालोड़, बाबूलाल भावरिया, राजू नेण व  मदन मीणा का कोरोना वॉरियर्स के रूप में किये गए कार्यो के प्रति धन्यवाद देते हुए उनका साफा पहनाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान की इस कड़ी में उपसरपंच मनभर चौधरी और समाजसेवी बाबूलाल थालोड़ ने मदर टेरेसा फाउंडेशन की संचालिका निशा शर्मा का शॉल ओढ़ाकर आभार प्रकट किया गया। मदर टेरेसा फाउंडेशन की संचालिका निशा शर्मा ने कहा कि इस भयंकर गर्मी में जब इंसानों की हालत खराब हो गयी है तो पशु पक्षियों के बारे में तो कोई सोचने वाले भी नही है, अतः मदर टेरेसा फाउंडेशन ने इन बेजुबान प्राणियों के बारे में सोचते हुए 'परिंडा बांधो' और पशुओं के पीने के पानी के लिए सीमेंट की टंकिया रखने का अभियान शुरू किया है जिसकी शुरूआत सबरामपुरा ग्राम पंचायत से की गई है, आगे यह अभियान कालवाड़, मंढा भोपवास जैसे अन्य ग्राम पंचायतों में भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में मांचवा सरपंच जगदीश वर्मा, उपसरपंच रामफूल बुरी, समाजसेवक नवीन बुरी तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Monday, June 8, 2020

शानदार पहल-रक्तदान शिविर लगाकर मनाया पुत्री का जन्मदिन

*आनंद सिंह खेड़ी ने कराया रक्तदान शिविर का आयोजन
*सुरिद्धि है आनंद सिंह की सुपुत्री
*शांति ब्लड बैंक ने संभाला शिविर का आयोजन
  उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
     बजरंग द्वार स्थित रक्षा हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आयोजन कर्ता आनंद सिंह खेड़ी ने उन्नति एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि आज 8 जून को उनकी सुपुत्री सुरिद्धि कंवर का जन्मदिवस है और पुत्री के आग्रह पर उन्होंने इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। आनंद सिंह खेड़ी के अनुसार कोरोना महामारी में अस्पतालों में खून की कमी को देखते हुए उन्होंने एक नई पहल की और अपनी पुत्री के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाने का सिलसिला शुरू किया तथा इस रक्तदान शिविर के आयोजन की शुरुआत की। आनंद सिंह की पुत्री सुरिद्धि ने स्वयं इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने की प्रेरणा दी थी। सुरिद्धि ने कहा कि रक्तदान तो वैसे भी महादान है और इससे बेहतर जन्मदिन मनाने का तरीका नही हो सकता था। आनंद सिंह ने संकल्प लिया है कि आगे से वे अपनी पुत्री के जन्मदिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे।
          आज रक्त एकत्रण का कार्य शांति ब्लड बैंक द्वारा किया गया तथा शान्ति ब्लड बैंक के मेडिकल स्टाफ के सानिध्य में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
   शिविर मे वैशाली नगर ब्लॉक अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, हरेन्द्रपाल सिंह जादौन, उम्मेद सिंह शेखावत, जितेन्द्र सिंह जादौन, जसवंत यादव, महादेव प्रशाद शर्मा(पूर्व पार्षद) सम्पत सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह शेखावत, डॉ भंवर सिंह, दौलत सिंह पलाडा, मुन्शी सिंह शेखावत, बाबुलाल मंडोतीया, बाबू चोपडा, लक्ष्मण सिंह जोधा, हनुमान सिंह तंवर, छोटू सिंह, भवानी सिंह, मूल सिंह, भंवर सिंह, महावीर सिंह सयानी, बन्ने सिंह, दीप सिंह शेखावत, विक्रम सिंह छाव्सरी, पुरन सिंह गुर्जर, शक्ती सिंह, बहादुर सिंह, करणी सिंह, दातार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेन्द्र सिंह भारिजा, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह लिचाना, गजेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, भंवर सिंह रसाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। सभी रक्तदाताओ को प्रशँसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Sunday, June 7, 2020

रॉयल ग्रुप ने पत्रकारों का किया "कोविड 19 उत्कृष्ट सेवा" सम्मान

*रॉयल ग्रुप ने
कोरोना कर्मवीरों का जताया आभार
* सम्मान की प्रथम कड़ी में कर चुके है पुलिस अधिकारियों का सम्मान
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
रॉयल ग्रुप की ओर से कोविड19 कर्मवीर योद्धाओं के लिए "उत्कृष्ट सेवा सम्मान" का सिलसिला शुरू किया गया है। इस कड़ी में आज पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया गया । उपस्थित पत्रकार बंधुओ को स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किये गए।कार्यक्रम में राजेन्द्र सिंह राठौड़ (दैनिक लोकमत), जितेश जेठानंदानी (TV9) भरत शर्मा (तहलका न्यूज़),भंवर सिंह शेखावत (उन्नति एक्सप्रेस), खलील कुरैशी (दैनिक बढता राजस्थान) रामनिवास मंडोलिया (हमारा समाचार) शम्भू सिंह, बसंत पांडे (इंडिया न्यूज) लोकेन्द्र सिंह
   (रूरल न्यूज़ डायरी) आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। रॉयल ग्रुप के मीडिया प्रभारी और सक्रिय सदस्य शेर सिंह सिंगोद ने बताया कि "उत्कृष्ट सेवा सम्मान"  कार्यक्रम उन कोरोना कर्मवीरों को आभार और धन्यवाद प्रकट करने का प्रयास है जिन्होनें कोविड 19 महामारी से युद्ध मे प्रथम पंक्ति के योद्धा के रूप में कार्य किया है। इन योद्धाओं में पुलिस, मीडिया, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सफाईकर्मी आदि सम्मिलित है। सम्मान की प्रथम कड़ी में रॉयल ग्रुप ने जयपुर में पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया था जिसमें प्रथम दिन अशोक कुमार गुप्ता(डीआईजी- राजस्थान पुलिस) कावेंद्र सागर (पुलिस अधीक्षक- पश्चिम) बजरंग सिंह शेखावत (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) विक्रम सिंह राठौड़ थानाधिकारी झोटवाड़ा रामअवतार ताखर थानाधिकारी मुरलीपुरा लोकपाल सिंह राठौड़ थानाधिकारी कालवाड पन्नालाल जांगिड़ थानाधिकारी करणी विहार वीरेंद्र कुलीर थानाधिकारी चित्रकूट का सम्मान किया गया और द्वितीय दिवस हरि शंकर शर्मा पुलिस उप अधीक्षक झोटवाड़ा, रामकिशन विश्नोई थानाधिकारी करधनी, अनिल जैमन थानाधिकारी वैशाली नगर, दर्शन सिंह राठौड़ थानाधिकारी भांकरोटा, भंवर सिंह राठौड़ थानेदार करधनी का  सम्मान किया गया। सम्मान की अगली कड़ी में तृतीय दिवस राय सिंह बेनीवाल (पुलिस उप अधीक्षक- वैशाली नगर) इंदर राज मरोड़िया थानाधिकारी शिवदासपुरा, भारत सिंह राठौड़ थानाधिकारी ब्रह्मपुरी,घनश्याम सिंह राठौड़ थाना ब्रह्मपुरी का सम्मान किया गया था और सम्मान की यह कड़ी आगे भी जारी रहेगी।                           रॉयल ग्रुप - सर्व समाज  के हित और सहयोग के लिए कार्य करने वाली संस्था के रूप में रॉयल ग्रुप ने इस कोरोना काल मे मानव सेवा के लिए आगे होकर कई जनसेवा और मानवहित के लिए कार्य किये।रॉयल ग्रुप के संस्थापक रविन्द्र सिंह चिंडालिया ने इस महामारी में एक समाजसेवी, भामाशाह और अच्छे इंसान का फर्ज निभाने में कोई कसर नही छोड़ी साथ ही रॉयल ग्रुप के प्रत्येक सदस्य ने लोगों के सहयोग को सर्वोपरि समझकर और जनसेवा को ही अपना कर्तव्य मानकर लोगों को उनके हर दुख दर्द में साथ दिया, उनके भोजन, दवाईयों इत्यादि की उपलब्धता का ध्यान रखा और साथ ही उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए कोरोना बीमारी के प्रति जागरूकता लाने का कार्य भी किया।रॉयल ग्रुप ने लोगों को खाने के पैकेट, सूखा राशन तो उपलब्ध कराया ही साथ ही दूरदराज फसें हुए लोगों को उनके घर पहुंचाने का कार्य भी बखूबी किया । इस दौरान सख्त लॉकडाउन में भी रॉयल ग्रुप ने जरूरतमंद मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराने का कार्य बदस्तूर जारी रखा। रॉयल ग्रुप के मीडिया प्रभारी और सक्रिय सदस्य शेर सिंह सिंगोद ने बताया कि रॉयल ग्रुप का प्रत्येक सदस्य अपने भारतीय होने का कर्तव्य निभा रहा है , इस देश ने हर परिस्थिति में हमे वो सब कुछ दिया जिसकी हमे आवश्यकता थी और आज संकट की घड़ी में जब देश को हमारी, हमारे सहयोग की आवश्यकता है तो हम पीछे कैसे हट सकते।

Saturday, June 6, 2020

अभिनेता शाहजी चौधरी ने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित


इस वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रक्त के अभाव में चलते  प्रतिष्ठा ब्लड बैंक लाल कोठी में दिनेश चौधरी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमे युवाओ ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। कैम्प में अभिनेता शाहजी चौधरी ने रक्तदान का युवाओ का हौंसला बढ़ाया।
शाहजी चौधरी ने काफी फिल्मो जैसे जोधा-अकबर , मोहनजोदारो , पी के , मिर्ज़ापुर  इत्यादि में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन जीता।
कैम्प में कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
जिसमें एक महिला रक्तदाता श्री मति स्वाति ने रक्तदान कर मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में
सुमेर जी चौधरी राकेश सैनी रोहित मक्कासर कमलेश विनोद  बागड़ा  रोहिताश आदि रक्तवीर रहे मौजूद

Friday, June 5, 2020

हितेन्द्र सिंह साँखला बने 'अंकित सेवा संस्थान' कार्यकारिणी में मंत्री


#किशनगढ़ रेनवाल - (जयपुर)
अंकित सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बागड़ा एवं महामंत्री रामावतार चौधरी के दिशा निर्देशानुसार फुलेरा विधानसभा अध्यक्ष  श्रवण कुमार सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किशनगढ़ रेनवाल निवासी हितेन्द्र सिंह साँखला को मंत्री पद नियुक्त किया । इस जिम्मेदारी पर नव नियुक्त मंत्री साँखला ने प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बागड़ा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए  विश्वास दिलाया कि संस्थान के सामाजिक सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास रहेगा । इस पर संस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकित खण्डेलवाल , संगठन मंत्री भवानी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द यादव , मनीष यादव एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका खण्डेलवाल , उपाध्यक्ष पूजा खण्डेलवाल, मंत्री ताराचंद शर्मा, प्रचार मंत्री केशव खण्डेलवाल , प्रवक्ता पी.आर.चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने हितेन्द्र सिंह साँखला को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।

Tuesday, June 2, 2020

युवाओं का पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ अभियान

टीम यूथ ब्रिगेड शिकारपुरा के तत्वधान में "परिण्डा अभियान" के तहत आठ दिन में शिकारपुरा, जोतड़ावाला, कोकावास, व आसपास के अन्य गांवों में 1000 से भी ज़्यादा परिण्डे लगाए गये। संस्था के सदस्य प्रभु यादव ने बताया इस तेज़ धूप के समय सभी को अपने घर और छतों पर परिण्डे लगाने  चाहिए। परिण्डे अभियान में  गिर्राज, दीपक, सुरेंद्र, अशोक, विष्णु, जितेंद्र, रूपनारायण, विनोद भागीरथ, महावीर, घनश्याम, श्याम आदि का सहयोग रहा

दस लाख किराया माफ कर पेश की नई मिसाल

👉दुकानदारों को दी छः माह के किराये में राहत
👉अपनी दस दुकानों का किया किराया माफ
👉दस लाख रुपये की राहत मिलेगी दुकानदारों को
उन्नति एक्सप्रेस:
जयपुर, खातीपुरा रोड व्यापार मण्डल समिति द्वारा दुकानदारों को किराये मे राहत दिलाए जाने के संघर्ष मे आज पहली सफलता प्राप्त हुई । गोवर्धन सिंह मुंडरु (RTO साहब) ने व्यापारियों की तकलीफ समझते हुए अपनी सभी दस दुकानों  का लॉकडाउन के दो महीने का पूरा किराया और आगामी छह महीने का किराया कम किया है, जिससे व्यापारियों को लगभग Rs10,00,000/-(दस लाख रुपए) की राहत मिली है।

 गोवर्धन सिंह द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए व्यापार मण्डल ने उनके प्रति आभार प्रकट किया तथा इसी संदर्भ में आज व्यापार मण्डल द्वारा गोवर्धन सिंह मुंडरु (RTO साहब) का साफ़ा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया ।गया।

Tuesday, May 19, 2020

क्षत्रिय वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मनाई जयंती


  • सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल
  • घर में दीपक जलाकर मनाने का दिया संदेश



उन्नति एक्सप्रेस
जयपुर। अपने पराक्रम और वीरता से भारतवर्ष को गौरवान्वित करने वाले क्षत्रिय वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मंगलवार को शहर भर में मनाई गई। इस कड़ी में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सानिध्य में शहर के श्याम नगर स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर सभी परिवार पदाधिकारियों ने चौहान के स्मृति फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने वीरों, महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण और उनके आदर्शों का अनुसरण करने व समाज में भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया।
राष्ट्र की अखंडता, अक्षुण्णता के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले सम्राट पृथ्वीराज चैहान को घरों से ही भावभीनी विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परोक्ष रूप से पृथ्वीराज चैहान की वीरता और उनकी देशभक्ति को नमन करते हुए समिति से जुड़े लोगों ने पृथ्वीराज चैहान को याद किया। पदाधिकारियों द्वारा जयंती पर वैश्विक महामारी को देखते हुए घर में रहकर संध्याकालीन को इच्छा स्वरूप दीपक जलाने के साथ मनाने का संदेश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, जयपुर जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह सामेर, प्रदेश सचिव गोविंद सिंह तारपुरा, प्रदेश संयोजक दौलत सिंह चिचडोली, चतर सिंह नरूका, अमर सिंह हाथोज, अजय गिरी आदि लोग मौजूद रहे। जयंती सोशल डिस्टेंसिंग एवं लाॅकडाउन की पालना करते हुए मनाई गई।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...