Showing posts with label क्राइम खबर. Show all posts
Showing posts with label क्राइम खबर. Show all posts

Friday, August 7, 2020

शराब माफिया के खिलाफ नए थानाधिकारी जोबनेर की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

* शराब माफिया के खिलाफ जोबनेर थाना पुलिस की जोरदार धरपकड़ जारी
*नए थानाधिकारी हितेश शर्मा की लगातार दूसरे दिन सफल कार्यवाही
*अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू लक्ष्मण दास स्वामी और वृताधिकारी सांभर राज कंवर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले माफिया के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के दौरान जोबनेर के नए थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। शराब माफिया के खिलाफ इस कार्यवाही में आज पुलिस टीम ने ....पव्वों के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार किए है।पुलिस टीम को मुखबिर खास की सूचना पर अम्बेडकर भवन जोबनेर के पास व ज्योति विद्यापीठ झरना पर पुलिस टीम के पहुंचने पर मुखबिर के बताए हुलिए अनुसार दोनों जगह से संदेहास्पद व्यक्ति मिले जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस ने बिना लाइसेंस एक के पास 46 व दूसरे के पास से 41 देसी शराब के पव्वे जब्त किए। मौका परिस्थिति देखकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के नाम पूरनमल खटीक निवासी जोबनेर थाना जोबनेर व प्रकाश भोपा निवासी गणेशपुरा थाना खाटू है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने उक्त कारवाही के लिए पुलिस टीम हौसलाअफजाई हेतु नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।

Tuesday, July 28, 2020

जोबनेर पुलिस की जुआरियों के खिलाफ बड़ी कारवाई, 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार

 * जोबनेर थानाधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी का अपराध के खिलाफ अभियान जारी
* एक पखवाड़े में ही दूसरी बड़ी कारवाही, इससे पहले 12 घंटे में ही कर चुके है चोरी की वारदात का पर्दाफाश
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के संबंध में दिए गए निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू लक्ष्मण दास स्वामी और वृताधिकारी सांभर राज कंवर के निर्देशन व जोबनेर थानाधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी के नेतृत्व में जोबनेर पुलिस ने विभिन्न जगहों पर दी गयी दबिश में जुआरियों पर कार्यवाही की।रेलवे फाटक आसलपुर और चारणवास में दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते 6 जनों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से जुआ उपकरण, ताश पत्ते और जुआ राशि बरामद की। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा ने उक्त कारवाही के लिए पुलिस टीम हौसलाअफजाई हेतु नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की।

Monday, June 15, 2020

प्याज ढुलाई की आड़ में अफीम की तस्करी पकड़ी

      #जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्यवाही
      #ऑपरेशन हाइवे क्लीन के अंतर्गत 51वीं                    कारवाही
      #अब तक कि सबसे बड़ी कामयाबी
      #1.5 करोड़ की अफीम पकड़ी
 उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन हाइवे क्लीन के अंतर्गत आज मनोहरपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई। जयपुर ग्रामीण एस पी शंकर दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मनोहरपुर में नाकाबंदी के दौरान प्याज की आड़ में केन्टर में करीब 77 किलोग्राम अफीम (कीमत करीबन 1.5 करोड़ रुपए) व 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
तस्कर केन्टर चालक रामूराम पुत्र कानाराम जाट निवासी गुडा बिश्नोईयान थाना कुड़ी भगतासनी जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर केन्टर नंबर RJ-21-GB1239 को जब्त किया गया। केन्टर का खलासी जिसका नाम अभिषेक निवासी बिहार बताया जा रहा है, मोके से फरार हो गया। मनोहरपुर थानाधिकारी रामस्वरूप बैरवा व उनकी टीम तलाशी के दौरान एक केन्टर को रुकवाया, केन्टर चालक ने भागने की कोशिश की जिसे नाक़ाम कर केन्टर पकड़ लिया।
         तलाशी में केन्टर में प्याज के बोरे भरे मिले जिन्हें हटाकर जांच करने पर केबिन के पीछे एल्युमिनियम की चद्दर से एक ओर छोटा केबिन मिला जिसमे 77 किलो अफीम मिली, सघन जांच में ड्राइवर सीट के नीचे 250 ग्राम गांजा भी पकड़ा गया। बरामद तस्करी का माल कहाँ से लाया जा रहा था और कहाँ पहुँचना था तथा गैंग के और सदस्य के बारे में पुलिस जांच कर रही है, 8/15, 8/20 एनडीपीएस के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच थानाधिकारी विराटनगर राजेन्द्र सिंह के जिम्मे की गई है। तलाशी अभियान में पुलिस निरीक्षक दीपक खंडेलवाल थानाधिकारी शाहपुरा, उपनिरीक्षक रामस्वरूप थानाधिकारी मनोहरपुर के साथ मनोहरपुर व शाहपुरा थाना की पुलिस टीम शामिल रही।


Saturday, June 13, 2020

हरमाड़ा थाना ने किया नकबजनी गैंग का पर्दाफाश

 दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध
नशा करने के लिए करते थे वारदात
 15 वारदात कबूली, माल बरामद
उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
         पुलिस उपायुक्त पश्चिम कावेन्द्र सागर के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन में हरमाड़ा थाना अधिकारी  रमेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नकबजनी गैंग  का पर्दाफाश करते हुए कैलाश उर्फफ बाबा नितिन सिंह एक बाल अपचारी को  माल सहित पकड़ा
 ताला लगे घरों में करते थे वारदात,
 दिन में होती थी रेकी
 मुलजिम दिन के समय कॉलोनियों के बंद मकानों की रेकी कर सीमित करते और उन्हीं घरों को निशाना बनाते जो काफी समय से बंद होते थे
नशे का आदी था कैलाश उर्फ बाबा प्रजापत इसी आदत के चलते वह नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने लगा वह कई बार पहले भी जेल जा चुका है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ अभियुक्त ने गिरफ्तारी के बाद आज तक की गई सभी वारदातों को करना स्वीकार किया नशे के शौकीन युवकों को कराता था गैंग में शामिल

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...