Showing posts with label education. Show all posts
Showing posts with label education. Show all posts

Tuesday, April 22, 2025

भारत-अफ्रीका मैत्री में ऐतिहासिक अध्याय: माधव विश्वविद्यालय ने की '500 प्लस इंडियन-अफ्रीकन छात्रवृत्ति' की घोषणा


शिक्षा के माध्यम से वैश्विक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

अफ्रीकी युवाओं को मिलेगा भारत में अध्ययन का सुनहरा अवसर


आबूरोड़ (दिनेश मेघवाल)

माधव विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण तब दर्ज हुआ, जब '500 प्लस इंडियन-अफ्रीकन छात्रवृत्ति अवार्ड' की भव्य घोषणा की गई। यह पहल न केवल भारत और अफ्रीका के बीच शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि सामाजिक न्याय और वैश्विक समरसता की दिशा में भी एक प्रेरक उदाहरण बनेगी।
अफ्रीका एशिया स्कॉलर्स ग्लोबल नेटवर्क (AASGON) के शिक्षा निदेशक डॉ. संजीव सेठ के नेतृत्व में इस योजना को आकार दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 26 मार्च 2025 को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में AASGON द्वारा ‘10,000 प्लस इंडिया-अफ्रीका स्कॉलरशिप’ की घोषणा की जा चुकी है। माधव विश्वविद्यालय का यह कदम उसी मिशन का विस्तार है।
घोषणा समारोह में विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार, कुलपति हिम्मतसिंह देवल, प्रेसिडेंट डॉ. राजीव माथुर तथा रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत सहित कई प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने इसे 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना का जीवंत उदाहरण बताया और डॉ. संजीव सेठ के दूरदर्शी प्रयासों की सराहना की।
इस छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अफ्रीकी यूनियन के 55 देशों के आर्थिक रूप से पिछड़े, परन्तु प्रतिभाशाली युवाओं को भारत में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। यह अवसर न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उनके देशों के विकास में भी योगदान देगा।
छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पहल का ज़ोरदार स्वागत किया गया। यह ऐलान शिक्षा के वैश्विक मानचित्र पर भारत की भूमिका को और सुदृढ़ करता है तथा 'ज्ञान ही शक्ति है' की भावना को साकार करता है।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...