Showing posts with label breaking news. Show all posts
Showing posts with label breaking news. Show all posts

Friday, December 23, 2022

फुलेरा विधानसभा के उभरते नेता नोदल के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता शिलान्यास कार्यक्रम में पंहुचे कंवर का बास


फुलेरा (हेमन्त शर्मा) 

जयपुर के समीपवर्ती क्षेत्र कंवर का बास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में सरकार के अनेक मंत्री मंडल के साथ पहुंचे 
 कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया जिसमे फुलेरा विधानसभा के पंचायत समिति सदस्य धन्नालाल नोदल के नेतृत्व में फुलेरा विधानसभा से सैंकड़ों महिला पुरूष कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पहुंचे साथ ही नोदल ने कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समर्थन कर अपनी भागीदारी निभाई व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यात्रा का स्वागत भी किया था । इस मौके पर सुरजा राम सेपट सिनोदिया, जगदीश चौधरी, गणेश बड़ीवाला खतवाड़ी, कमल सैनी आकोदा, इंदर सिंह काचरोदा, अवतार सिंह कचरोदा, सुनील सैनी, काना राम बिजारणिया भूपनदार नौदल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Monday, October 31, 2022

जेडीए की तानाशाही और फर्जी पत्रकारों से परेशान भू-कारोबारियों ने जताया रोष, एकत्रित होकर करेंगे सबका विरोध

उन्नति एक्सप्रेस


जेडीए की तानाशाही व फर्जी पत्रकारों के विरोध में प्रोपर्टी व्यापारी व बिल्डर्स ने एकजुट होते हुए मोर्चा खोल दिया है।
 कालवाड सरपंच त्रिवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में कालवाड रोड, निवारू रोड व सिरसी रोड के साथ ही सभी प्रॉपर्टी व्यापारी व बिल्डर्स ने जेडीए की अंधाधुंध कार्रवाई के विरोध में एक समिति बनाकर, जेडीए द्वारा बिना सूचना दिए कार्रवाई करने पर सभी प्रॉपर्टी कारोबारी व बिल्डर विरोध करेंगे। इसके साथ ही सभी एकत्रित व्यापारियों ने क्षेत्र में पनप रहे ब्लैकमेलिंग के मामलों पर भी सख्ती दिखाई तथा झूठी खबर प्रकाशित करने पर फर्जी पत्रकारों की भी खेर नहीं होगी, सभी व्यापारी एकजुट होकर पत्रकारों पर कार्यवाही करेंगे। इसका अर्थ ये हुआ कि अब अगर जेडीए बिना नोटिस दिए कार्यवाही करती है तो प्रॉपर्टी व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ेगा।

Monday, September 19, 2022

कोबरा सांप आने से हॉस्पिटल मे मची अफरा तफरी, नर्सिंग कर्मियों, मरीजो व परिजनों में भय,


   रिपोर्ट:-हेमन्त शर्मा
फुलेरा(जयपुर)
कोबरा सांप आने से हॉस्पिटल मे मची अफरा तफरी, नर्सिंग कर्मियों,मरीजो व परिजनों में भय

   आधे घंटे कि मशक्कत के बाद सांप को किया रेस्क्यू
   

खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ जोबनेर रोड़ स्थित सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र में अल सुबह 7.30 बजे करीब 5 फिट लंबे काले सांप के आने से अफरा तफरी मच गई व मरीजो,परिजनों व नर्सिंग कर्मियों में भय व्याप हो गया था । उसी समय स्थानिय संवाददाता हेमन्त शर्मा को सूचना मिली जिस पर संवाददाता ने तुरंत वन्य जीव संरक्षण में काम करने वाली संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश को को फोन कर बुलाया । wco के ओमप्रकाश से तुरंत हॉस्पिटल पहुचकर सांप को बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया, उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली ।

 वही ओमप्रकाश ने बताया कि ये सांप कोबरा प्रजाति का है और इसमें न्यूरोटोक्सिन नामक जहर पाया जाता है,जो कि नर्वस सिस्टम में तुरंत फैलता है,जिसके कारण तुरंत मोत भी हो सकती है । इस कार्य के लिये चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र भामू ने पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत संस्था ( WCO ) वाइल्डलाइफ क्रिएचर ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक ओम प्रकाश ( पीन्टी) को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । 
  

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...