Showing posts with label ताजा समाचार. Show all posts
Showing posts with label ताजा समाचार. Show all posts

Monday, May 25, 2020

अमरसर मर्डर: चुनाव में किया वादा सरपंच को पड़ा भारी, देनी पड़ी जान...


  • पट्टा देने का किया था वादा नहीं देने पर आरोपी ने की हत्या
  • आरोपी हत्या के लिए कई दिनों से कर रहे थे रैकी
  • जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा के निर्देशन में सफल ऑपरेशन



उन्नति एक्सप्रेस
क्राइम रिपोर्टर
प्रमोद शर्मा
जयपुर। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के अमरसर ग्राम के सरपंच ओम प्रकाश सैनी की कुछ दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दास शर्मा के निर्देशन में चार आरपीएस 18 एसएचओ और 23 पुलिसकर्मियों सहित टीम गठित की गई थी। गौरतलब है कि जयपुर ग्रामीण में सरपंच ओमप्रकाश सैनी की गोली मार हत्या मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। जयपुर रेंज आइजी एस सेंगाथिर ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के मामले में शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनके तीन साथियों की और तलाश है। उन्होंने बताया कि 18 मई की रात करीब सवा आठ बजे सरपंच ओमप्रकाश सैनी की हत्या की गई। परिजनों ने सरपंच का गांव के 23 लोगों से विवाद होना बताया था।
पुलिस के सामने इन 23 लोगों की कुंडली खंगालने के साथ शार्प शूटरों का भी सुराग लगाना था। पुरे प्रकरण की जांच में सामने आया कि पांच छह माह पहले अमरसर निवासी संतु मीणा गुलशन का सरपंच से विवाद हुआ था। सरपंच ने चुनाव लड़ते समय पट्टे देने का वादा किया था। लेकिन पट्टे नहीं दिए। इसके चलते संतु मीणा ने सरपंच के साथ अभद्रता की। तब सरपंच ने लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। तब ही उसने देख लेने की धमकी थी। हालांकि एसएमएस अस्पताल से छुट्टी होने के बाद संतु सरपंच को ठिकाने लगाने की साजिश रचने में लग गया था। वह गांव भी चोरी छिपे जाता था।
गैंग के सरगना को बताई घटना
एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि संतु बनीपार्क निवासी हिमांशु जांगिड़ की गैंग का पहले से सदस्य है। उसने हिमांशु को सरपंच ओमप्रकाश के संबंध में बताया। तब गैंग के सदस्य मार्च में अलवर के पाराशर धाम पर गैंग ने हत्या की साजिश के लिए मीटिंग रखी। यहां पर गैंग के सदस्य गुलशन, मुकेश जाट, राकेश यादव को सरपंच की रेकी करने का काम सौंपा। संतु, हिमांशु और बंटी शर्मा ने हथियार वाहन जुटाने की व्यवस्था की। हरियाणा की एक गैंग से पांच पिस्टल मंगवाई गई और आरोपी दो बाइक पर आए और सरपंच की हत्या कर फरार हो गए।
मार्च से अब तक छह फायरिंग की घटना कर चुके
एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी मार्च से अब तक छह बार फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके। गैंग के खिलाफ कई अपराधिक वारदात करने के मामले दर्ज हैं। इनमें कई हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। आरोपी सबसे बड़ी गैंग बनने फिराक में बात-बात में गोलियां चलाती है।
इनको किया गिरफ्तार
- बनीपार्क स्थित इन्द्रा कॉलोनी निवासी हिमांशु जांगिड़ उर्फ जहांगीर
-
सीकर के श्रीमाधोपुर स्थित लिसाडिया निवासी राकेश यादव
-
मूलत: श्रीमाधोपुर हाल अमरसर निवासी गुलशन शर्मा
-
अमरसर स्थित लखावाली ढाणी निवासी मुकेश जाट


Monday, May 18, 2020

राजस्थान राज्य श्रमिकों के लिए बस चलाने वाला पहला राज्य बना : खाचरियावास

राजस्थान में मजदूरों के लिए सभी जगह कैंप लगाकर उनके लिए खाने रहने और शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था की गई है। इन कैंपों में रोककर उन्हें चप्पल और खाने की व्यवस्था करके रोडवेज की बसों के द्वारा और ट्रेनों के द्वारा फ्री में उनके राज्य में पहुंचाया जा रहा है :  परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास

उन्नति एक्सप्रेस
पत्रकार : प्रमोद शर्मा

जयपुर। परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा है कि श्रमिक बसें चलाने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य बन गया है। पूरे देश में प्रवासी मजदूर यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा परेशान है। केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों की कोई सुध नहीं ले रही है।
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास
पहली बार ऐसा लगता है की प्रवासी मजदूर दर्द और भूख से परेशान सड़कों पर चल रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए बार-बार राज्य सरकारों का नाम लेती है। इससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार कोई भी जिम्मेदारी नहीं निभाना चाहती। यदि केंद्र सरकार ईमानदार होती और उसे मजदूरों के दुख और दर्द से परेशानी होती तो पूरे देश में सिर्फ मजदूरों के लिए ट्रेनें चलाकर और सड़कों पर चलने वाले मजदूरों के लिए बड़ा पैकेज जारी करके उन्हें घरों पर पहुंचाकर 1 वर्ष का राशन उनके लिए फ्री कर दिया होता। खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान में मजदूरों के लिए सभी जगह कैंप लगाकर उनके लिए खाने रहने और शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था की गई है। इन कैंपों में रोककर उन्हें चप्पल और खाने की व्यवस्था करके रोडवेज की बसों के द्वारा और ट्रेनों के द्वारा फ्री में उनके राज्य में पहुंचाया जा रहा है। इसके ठीक विपरीत बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मजदूर परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के आदेश पर जब कांग्रेस पार्टी द्वारा बसे लगाई गई तो उन बसों को यूपी के बॉर्डर में घुसने से रोक दिया गया यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Tuesday, May 12, 2020

चंदवाजी मे आया बरसाती तूफान


  • मौसम ने ली अचानक करवट
  • चंदवाजी मे बरसाती तूफान

जयपुर.  आज सुबह 9 बजे मौसम ने अचानक से पलटी खाई, चंदवा जी में दिल्ली हाईवे ओर आसपास के इलाके में बरस पड़े बादल। चंदवा जी और आसपास के क्षेत्र में बादलों ने अपना कहर बरपाया और तेज गति से बरसात होने लगी।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...