Showing posts with label हारेगा कोरोना. Show all posts
Showing posts with label हारेगा कोरोना. Show all posts

Saturday, May 23, 2020

किसान का बेटा बना कोरोना वारियर्स


गोकुलपुरा के कानाराम कुमावत के ऊपर अस्पताल से निकलने पर की पुष्पवर्षा
जोबनेर। कस्बे के नजदीक ग्राम पंचायत खेजड़ावास के गोकुलपुरा गांव निवासी नर्सिंग ऑफिसर कानाराम कुमावत पुत्र हनुमान सहाय दम्बीवाल ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी अस्पताल में बने स्पेशल कोरोना वार्ड में लगातार अपनी सेवाएं देकर सम्मानित हुए है। कानाराम कुमावत को कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी सेवायें पूरी की है और जब वो अस्पताल से बाहर आये तो अस्पताल को कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा करके समस्त स्टाफ को सम्मानित किया। कानाराम कुमावत का कहना है कि इस कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना वारियर्स बनकर देश सेवा ही मेरा प्रथम कर्तव्य है, मैं खुशनसीब हूं कि ऐसे समय में देश की सेवा करने का मौका मिला। उन दिनों में जब भी परिजनों के कॉल आते थे वो चिंता करते थे तो वीडियो कॉलिंग पर बात करके उनका हौसला बढ़ाता था। मैं सभी ग्राम वासियों से निवेदन करता हूं कि घर में रहिए सुरक्षित रहिए। कोरोना हारेगा हम जीतेंगे इसी संकल्प के साथ में अपना कर्तव्य पूरा कर रहा हूं।

Friday, May 22, 2020

नांगल जैसा बोहरा में कोरोना वारियर्स योद्धाओं का किया गया सम्मान

उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर
कोरोना को हराने के लिए जनता को जागरूक रहने का दिया संदेश
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान

जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अब्दुल रऊफ भाई कुरेशी के नेतृत्व में कोरोना वारियर्स योद्धाओं का हौसला बढ़ाते हुए राजस्थानी साफा बंधवाया गया और पुष्प वर्षा की गई । कोरोना वीरों को स्मृति चिन्ह, मास्क और सेनेटाइजर भेंट स्वरूप दिए गए। कोरोना योद्धाओं के रूप में पुलिस स्टाफ, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पत्रकार बन्धु और क्षेत्र के समाजसेवी व अन्य कोरोना वीर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के समाजसेवी और कांग्रेसी नेता अब्दुल रऊफ भाई कुरेशी और उनकी टीम ने रखा। उनकी टीम के अन्य सदस्यों में रईस खान, इमरान खान, महबूब भाई झोटवाड़ा, मृत्युंजय उपाध्याय अब्दुल रहीम श्रवण कुमार प्रजापत राजू लाल कुमावत के साथ ही महिला कार्यकर्ताओं में बनारसी देवी,शांति देवी, जमना देवी, स्नेहा, नेहा आदि उपस्थित रहे।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...