Showing posts with label क्राइम न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label क्राइम न्यूज़. Show all posts

Saturday, July 11, 2020

जयपुर ग्रामीण पुलिस का एक्शन मोड जारी,12 घंटे में किया वारदात का खुलासा

जोबनेर पुलिस ने किया एक और बड़ा खुलासा 
उन्नति एक्सप्रेस
क्राइम रिपोर्टर
प्रमोद शर्मा 
जयपुर/जोबनेर। जयपुर ग्रामीण  अंतर्गत जोबनेर पुलिस ने मात्र 12 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। शुक्रवार 10 जुलाई को दर्ज चोरी के केस में परिवादिया उषा राठौड़ ने वेल फ्यूचर पब्लिक स्कूल गुड़ा कुमावतान में पंखे, कूलर व फ्रिज की चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।जांच में तत्परता दिखाते हुए जोबनेर थानाधिकारी शिव शंकर ने तुरंत जांच शुरू की।जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा के निर्देशन और लक्ष्मणदास स्वामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू व राज कंवर वृताधिकारी सांभरलेक के सुपरविजन में जांच टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व जोबनेर थानाधिकारी शिव शंकर ने किया।अनुसंधान के दौरान घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर जय बजरंग बली दूध डेयरी की कंप्यूटराइज्ड कागज की पर्ची मिली जिसके जरिये वारदात का खुलासा हुआ और बलबीर व रामसहाय जाट सन्देह के आधार पर गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना कबूल किया।उक्त दोनों को प्रकरण में गिरफ्तार कर चोरी में काम ली गयी मोटरसाइकिल जप्त की तथा अन्य वारदातों में पूछताछ जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा ने जोबनेर थानाधिकारी शिव शंकर शर्मा व उनकी टीम को  मात्र 12 घंटे मे ही केस का खुलासा करने पर बधाई दी तथा नगद ईनाम व प्रशंसा पत्र दिए जाने की घोषणा भी की।

Monday, May 25, 2020

अमरसर मर्डर: चुनाव में किया वादा सरपंच को पड़ा भारी, देनी पड़ी जान...


  • पट्टा देने का किया था वादा नहीं देने पर आरोपी ने की हत्या
  • आरोपी हत्या के लिए कई दिनों से कर रहे थे रैकी
  • जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा के निर्देशन में सफल ऑपरेशन



उन्नति एक्सप्रेस
क्राइम रिपोर्टर
प्रमोद शर्मा
जयपुर। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के अमरसर ग्राम के सरपंच ओम प्रकाश सैनी की कुछ दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दास शर्मा के निर्देशन में चार आरपीएस 18 एसएचओ और 23 पुलिसकर्मियों सहित टीम गठित की गई थी। गौरतलब है कि जयपुर ग्रामीण में सरपंच ओमप्रकाश सैनी की गोली मार हत्या मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। जयपुर रेंज आइजी एस सेंगाथिर ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के मामले में शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनके तीन साथियों की और तलाश है। उन्होंने बताया कि 18 मई की रात करीब सवा आठ बजे सरपंच ओमप्रकाश सैनी की हत्या की गई। परिजनों ने सरपंच का गांव के 23 लोगों से विवाद होना बताया था।
पुलिस के सामने इन 23 लोगों की कुंडली खंगालने के साथ शार्प शूटरों का भी सुराग लगाना था। पुरे प्रकरण की जांच में सामने आया कि पांच छह माह पहले अमरसर निवासी संतु मीणा गुलशन का सरपंच से विवाद हुआ था। सरपंच ने चुनाव लड़ते समय पट्टे देने का वादा किया था। लेकिन पट्टे नहीं दिए। इसके चलते संतु मीणा ने सरपंच के साथ अभद्रता की। तब सरपंच ने लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। तब ही उसने देख लेने की धमकी थी। हालांकि एसएमएस अस्पताल से छुट्टी होने के बाद संतु सरपंच को ठिकाने लगाने की साजिश रचने में लग गया था। वह गांव भी चोरी छिपे जाता था।
गैंग के सरगना को बताई घटना
एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि संतु बनीपार्क निवासी हिमांशु जांगिड़ की गैंग का पहले से सदस्य है। उसने हिमांशु को सरपंच ओमप्रकाश के संबंध में बताया। तब गैंग के सदस्य मार्च में अलवर के पाराशर धाम पर गैंग ने हत्या की साजिश के लिए मीटिंग रखी। यहां पर गैंग के सदस्य गुलशन, मुकेश जाट, राकेश यादव को सरपंच की रेकी करने का काम सौंपा। संतु, हिमांशु और बंटी शर्मा ने हथियार वाहन जुटाने की व्यवस्था की। हरियाणा की एक गैंग से पांच पिस्टल मंगवाई गई और आरोपी दो बाइक पर आए और सरपंच की हत्या कर फरार हो गए।
मार्च से अब तक छह फायरिंग की घटना कर चुके
एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी मार्च से अब तक छह बार फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके। गैंग के खिलाफ कई अपराधिक वारदात करने के मामले दर्ज हैं। इनमें कई हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल हैं। आरोपी सबसे बड़ी गैंग बनने फिराक में बात-बात में गोलियां चलाती है।
इनको किया गिरफ्तार
- बनीपार्क स्थित इन्द्रा कॉलोनी निवासी हिमांशु जांगिड़ उर्फ जहांगीर
-
सीकर के श्रीमाधोपुर स्थित लिसाडिया निवासी राकेश यादव
-
मूलत: श्रीमाधोपुर हाल अमरसर निवासी गुलशन शर्मा
-
अमरसर स्थित लखावाली ढाणी निवासी मुकेश जाट


Thursday, May 21, 2020

हे जननी, आप निर्भय रहना क्योंकि आपकी मदद के लिए निर्भया स्क्वाॅड है...

  • गर्भवती महिलाओं की निर्भया स्क्वाॅड कर रही हर संभव मदद
  • नोडल अधिकारी सुनीता मीणा के नेतृत्व में बन रही रूपरेखा
  • कोरोना को हराने के साथ हर संभव मदद का उठाया बीड़ा


उन्नति एक्सप्रेस
क्राइम रिपोर्टर
प्रमोद शर्मा

जयपुर। पूरा विश्व कोरोनावायरस की माहवारी से लड़ रहा है। जयपुर कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाड टीम निरंतर कोरोना के खिलाफ अपनी जंग लड़ रही है। निर्भया स्क्वाड द्वारा लाॅकडाउन के तहत आमजन की हर संभव मदद की जा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, पुरुष से लेकर महिलाओं तक निर्भया स्क्वाड की टीम निरंतर मदद कर रही है। इस क्रम में बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाॅड टीम ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुनीता मीणा के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की कुशलक्षेम पूछकर आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं अन्य आपातकालीन समस्याओं का समाधान किया।
कोरोना महामारी के चलते कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के लिए निर्भया स्क्वाड टीम वरदान साबित हुई है। निर्भया स्क्वाड ने लॉकडाउन और कर्फ्यू क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को बिना देरी और पास के तुरंत एंबुलेंस मुहैया करवाने और उन्हें समय से अस्पताल पहुंचने में हर संभव मदद की है। इसके लिए टीम ने एक सप्ताह में जयपुर के कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र की डेढ़ हजार से ज्यादा गर्भवतियों का पंजीकरण किया। साथ ही उनके परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन भी निर्भया टीम ने उपलब्ध करवाए हैं। निर्भया स्क्वाड टीम की नोडल अधिकारी एवं एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा ने बताया कि प्रारंभ में कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के आंकड़े जुटाने के लिए उन्होंने पीएचसी, सीएचसी, महिला एवं बाल विकास, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की मदद ली।
इसके बाद डोर टू डोर जाकर निर्भया टीम ने गर्भवती महिलाओं के परिजनों से समझाइश करने के साथ स्वस्थ रहने के गुर बताये साथ ही टीम गर्भवती को बिना कोई पास के अस्पताल जाने की विशेष अनुमति दिलवाती हैं, ताकि समय पर इलाज मिले। ऎसे ही हर संभव प्रयास निर्भया टीम द्वारा किया जा रहा है।

Monday, May 18, 2020

जागरूकता से ही कोरोना को कम किया जा सकता है

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लिए जा रहे अन्य प्रयासों के साथ अब वृहद स्तर पर जनजागरूकता बढाने के प्रयास जरूरी

उन्नति एक्सप्रेस
पत्रकार : प्रमोद शर्मा
जयपुर: शहर में कोरोना के संक्रमण रोकथाम के नोडल अधिकारी एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने सोमवार को जिला कलक्टे्रट में बैठक लेकर शहर में कोरोना के प्रसार की स्थिति, कोरेाना संक्रमण के प्रबन्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं आने वाले दिनों में अपनाई जाने वाली रणनीति के सम्बन्ध में समीक्षा एवं चर्चा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि अब कोरोना के सम्बन्ध में जनजागरूकता के लिए वृहद स्तर पर आईईसी एवं प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है क्योंकि पहले लॉकडाउन से लेकर हर लॉकडाउन में आवश्यकता के अनुसार कई तरह की छूट मिलने से चुनौतियां बढी हैं। उन्होंने कहा कि कन्टेनमेंट एवं कफ्यू क्षेत्रों में गश्त को और प्रभावी बनाकर आवागमन को पूरी तरह रोकने के लिए भी रणनीति बनानी होगी क्योंकि कोई भी कोरोना मरीज मिलने पर कफ्र्यू क्षेत्र में भी बदलाव होता रहता है। उन्होेंने कांटेक्ट टे्रसिंग एवं क्वारेंटाइन कार्य में पूरी सावधानी रखने और स्क्रीनिंग में गुणवत्ता पर जोर दिया। श्री शर्मा ने कहा कि जयपुर के लिए कोरोना प्रसार को रोकने की रणनीति और इसका प्रबन्धन अब देश के अन्य बडे़ महानगरों के साथ तुलना कर बनाने के प्रयास किए जाएंगे क्योंकि जयपुर देश का 10वां सबसे बड़ा महानगर है।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम, पुलिस आयुक्त श्री आनन्द श्रीवास्तव, डीसीपी नॉर्थ श्री राजीव पचार, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती भारती दीक्षित एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री इकबाल खान शामिल हुए।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...