Thursday, January 16, 2025

मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित


ट्रेनों के ठहराव सहित सदस्य विष्णु कयाल ने रखी महत्वपूर्ण मांगे

--अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य को दुत्र गति से करवाने का किया आग्रह 


फुलेरा /जयपुर ( हेमन्त शर्मा ) उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी-डीआरयूसीसी) की वर्ष-2025 की प्रथम बैठक मंडल कार्यालय के सभागार  में आयोजित हुई। 
इसमें समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक जयपुर विकास पुरवार, समिति के सचिव और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना एवं समिति में नामित सदस्यों में से 12 सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक के आरंभ में समिति के सचिव कृष्ण कुमार मीना ने समिति के कार्य क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार ने सदस्यों से समिति के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सुझाव और सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। वही फुलेरा से डीआरयूसीसी सदस्य ओर दैनिक रेल यात्री महासंघ फुलेरा के अध्यक्ष विष्णु कयाल ने उक्त बैठक में भाग लेते हुए रेलवे अधिकारियों को बताया कि फुलेरा में लिफ्ट का टेंडर 2 वर्ष से किया जा रहा है लेकिन अभी तक लिफ्ट नहीं लगी है। इसी क्रम में उन्होंने आगे वरिष्ठ नागरिकों के लिए फुट अंडर ब्रिज के निर्माण करवाने, बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का समय पुराने समय पर करवाने, 12467 लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय फुलेरा से प्रातः 11:25 बजे करवाने, राज बाजार की तरफ रास्ता निकलवाने, रेलवे अधिकारियों और रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्यों का नाम एवं नंबर स्टेशन पर लगवाने, अमृत भारत स्टेशन योजना कार्य को दुत्र गति से करवाने का आग्रह किया है। साथ ही समिति सदस्यों ने जयपुर मंडल पर किए गए विकास कार्यों के लिए रेल प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Sunday, December 15, 2024

आबूरोड़:-शहर में तेज सर्दी का सितम, अलाव का सहारा ले रहे आमजन



मुख्य बाजार 8:00 बजे ही सुनसान, गीजर हीटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री बढ़ी

आबूरोड सिरोही। सर्दी के मौसम के इस सीजन में पिछले तीन-चार दिनों से सीजन की तेज गर्मी का सितम चल रहा है पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में जहां पारा जमाव बिंदु पर चल रहा है वहीं इससे लगता आबूरोड शहर में भी तेज सर्दी के रंग देखने को मिल रहे हैं आमतौर पर आबूरोड शहर में मुख्य बाजार 10 - 11 बजे तक खुला रहता है लेकिन तेज सर्दी के चलते मुख्य बाजार भी 8:00 बजे ही सुनसान होने लगा है व्यापारी या तो अपनी दुकान बंद कर घर पर दुबक गए हैं या फिर सुनसान बाजार में अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं । इसके साथ ही सर्दी से बचाव के दिए खाने पीने की गर्म चीजों की बिक्री भी बढ़ गई है जिसमें मुख्य रूप से अच्छा से बनी गजक, पिंड खजूर, ड्राई फ्रूट आदि की बिक्री बढ़ गई है ।
स्थानीय व्यापारी राजेश इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक ओमप्रकाश सेठ तननी भाई ने बताया कि तेज सर्दी पढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है जिसमें गीजर, हीटर, गर्म पानी की रोड के साथ ही सर्दी से बचाव के अन्य साधन की बिक्री बढ़ी है।


Tuesday, March 12, 2024

भारतीय रेलवे में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित


न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) पर पूर्व विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
शिलान्यास कार्यक्रम में  सरकारी व गैर सरकारी स्कूली विद्यर्थियों दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
उन्नति एक्सप्रेस/हेमन्त शर्मा
फुलेरा (नि. .) फुलेरा के समीप स्थित न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) में बने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन व कुचामन सिटी-नावां सिटी तथा फुलेरा-गोविन्दी मारवाड रेलखंड के दोहरीकरण का राष्ट्र को समर्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया ।

न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान स्कूली विद्यर्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दे कर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया । वही डीएफसी Gm अरविंद मौर्या व रेलवे अधिकारियों ने अतिथियों का राजस्थानी परम्परा से स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान आमजन की भीड़ बहुत कम देखने को मिली,आयोजको ने कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सेकड़ो विद्यार्थियों को बुलाकर भीड़ दिखाई,जबकि इस समय बच्चो की वार्षिक परीक्षाये भी चल रही है । कार्यक्रम के दौरान आमजन की भीड़ नही जुटा पाना स्थानिय भाजपा नेताओं की कमजोरी को दरसाता है । कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सीएलआई दिनेश सुरोलिया ने किया । अंत मे dfc द्वारा स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट व मिठाई देकर सम्मानित किया गया ।

Friday, January 26, 2024

तीन दिवसीय सांभर फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ, फ्लेमिंगों और अन्य विदेशी पक्षीयों को देख गदगद हुई उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी


सांभर फेस्टिवल कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा विकसित-दिया कुमारी

फुलेरा (हेमन्त शर्मा) उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनायें है और जिन्हें विकसित करके यहाँ पर्यटन एवम् रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को सांभरलेक में आयोजित तीन दिवसीय सांभर उत्सव (फेस्टिवल) के शुभारंभ के दोरान यह बात कही।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यहाँ की सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करे और सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करे।
उन्होंने कहा कि सांभर लेक  बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साईट है, यहाँ लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य  विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते है। यदि यहाँ की संभावनाओं  पर काम कर सुविधाएँ विकसित की जाए तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। 
इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, फैंसी काइट आदि का भी अवलोकन किया।
   फ्लेमिंगो के सरंक्षण के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये
उप मुख्यमंत्री ने नरियासर मोड़ के पास सांभर लेक में बर्ड वॉचिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा की  फ्लेमिंगो सहित अन्य कई प्रजातिओं के लाखों पक्षी हर वर्ष यहां आते है। इनके नेचुरल हैबिटेट को संरक्षित किया जाये।

26 से 28 जनवरी तक चलेगा सांभर उत्सव
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सांभर उत्सव 26-28 जनवरी तक चलेगा। यहाँ पर्यटकों के लिए ट्रेन से बर्ड वॉचिंग,साल्ट लेक विजिट एवम् नमक निकालने की प्रक्रिया को देखने की सुविधा उपलब्ध है।
उत्सव के दोरान सांभर टाउन हैरिटेज वाक्,साइक्लिंग टूर, फैंसी काइट फ्लाइंग, फोटोग्राफी कंपीटिशन , दीपोत्सव , सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी, पर्यटक एवम आमजन उपस्थित रहे।

Saturday, January 28, 2023

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया 74वां गणतंत्र दिवस


सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर संस्था प्रधानों एवं गणमान्य लोगों ने किया ध्वजारोहण 

फुलेरा (हेमन्त शर्मा) 

कस्बे के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां, पीटी, मार्च पास्ट व शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन भी किया गया।
 नगर का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह स्कूल खेल मैदान पर नगर पालिका मंडल की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका मंडल अध्यक्षा श्रीमती संगीता अग्रवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत रहे 
विशिष्ट अतिथि राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संजय यादव एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नविता वर्मा ,पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी, प्रतिपक्ष नेता संजय पारीक रहे । कार्यक्रम में पालिका पार्षदगण एवं स्थानीय गणमान्य लोग, सभी सरकारी शिक्षण संस्थान व  निजी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधान व अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं, स्थानीय आमजन, और ग्रामीण उपस्थित रहे । इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत व समारोह अध्यक्ष पालिका अध्यक्षा संगीता अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई । इस मौके पर सभी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा झंडे को सलामी दी गई वही विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट व पीटी का प्रदर्शन बड़े सुशोभित रूप से किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक निर्मल कुमावत ने क्षेत्र के विकास को बढ़ते हुए बताते हुए ,फुलेरा पालिका मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि कस्बे में वर्तमान बोर्ड द्वारा विशेष जनहित के विकास कार्य किए जा रहे हैं जो सराहनीय है। कार्यों में मेरी भी कोई आवश्यकता होगी तो मैं पूर्ण सहयोग करूंगा। इसी कड़ी में पालिका अध्यक्षा श्रीमती संगीता अग्रवाल ने पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और नवीन विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमने 26 जनवरी समारोह के लिए सात पार्षदों की टीम के सरदार सिंह चौधरी, पूजा भाटी,त्रिलोक चंद भाटी,सीमाराज कुमावत,विद्यासागर शर्मा,जितेंद्र वर्मा एवं विष्णु सोनी का गठन कर जिम्मेदारी दी गई थी जो संतोषप्रद और अच्छी कारगर साबित हुई, गठित टीम ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए उन्होंने बताया कि सांभर रेल लाइन के ऊपर बनाए गए नवीन आरओबी पर तिरंगा लाइट लगाकर कस्बे को एक नई सौगात दी है जिससे बाहर के आगंतुक लोगों को भी यह मनमोहक लगती है,वहीं कार्यक्रम में भी अच्छी पहल की है जो सराहनीय है उन्होंने आम जनता से अपील की है पालिका अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है जनता उस में अपना सहयोग देगी तो कार्य उचित व सही प्रारूप से किए जाएंगे ,धन्यवाद भाषण के साथ गणतंत्र दिवस की क्षेत्र के वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इसी प्रकार नरेंना रोड स्थित सांभर उप कारागार पर सांभर एसडीएम जयंत कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली वही बंदी गृह में चल रहे विचाराधीन बंदियों से मुलाकात कर उन्हें अल्पाहार देकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जेलर प्रहलाद सिंह एवं स्टाफ मौजूद था। राजकीय रेलवे पुलिस थाने पर थानाधिकारी सीआई भंवर राम ने ध्वजारोहण किया तथा स्टाफ ने ध्वज को सलामी दी, जबकि रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में बल के जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी । इसी कड़ी में स्थानीय रेलवे रामलीला ग्राउंड पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी मे एडीएन श्यामसुंदर गर्ग ने ध्वजारोहण कर रेल कर्मचारियों को महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से दिया गया संदेश पढ़कर सुनाया  तथा रेल कर्मचारियों को सदैव सजग, सतर्क व कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने का संदेश भी दिया । नगरपालिका कार्यालय पर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इटावा  रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस नेता एवं जनसेवक विद्याधर सिंह ने ध्वजारोहण  कर क्षेत्रवासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में जनता को विकास की कमी नहीं आने दूंगा उन्होंने उपस्थित लोगों को आगाह किया कि आप लोगों का सहयोग मेरा सबसे बड़ा बल है क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्प हूं । इसी प्रकार विधायक  आवास पर विधायक निर्मल कुमावत ने  स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोगों की उपस्थित मै ध्वजारोहण कर क्षेत्र की  खुशहाली की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की सबको शुभकामनाएं दी  ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी
कारीगरान पर पंचायत समिति सदस्य धन्नालाल नोदल ने ध्वजारोहण किया जबकि दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत कार्यालय पर सांभर पुलिस उपाधीक्षक सुश्री लक्ष्मी सुथार  ने रेल यात्री संघ एकीकृत अध्यक्ष अशोक वासुदेव टीम की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। वही नगर स्तरीय खेल ग्राउंड पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कस्बे के गैर सरकारी व राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रतीक चिन्ह ,प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी प्रकार शिक्षा ,खेलो व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए वपदक प्राप्त लोगों को तथा स्थानीय पत्रकारों को भी प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

Thursday, January 26, 2023

वीर तेजा कार केयर जोबनेर पर फहराया तिरंगा, मनाया 74 वां गणतंत्र दिवस

 

26 जनवरी गुरुवार को वीर तेजा कार केयर जोबनेर बाईपास पर व्यापारियों ने 74 वां गणतंत्र दिवस झंडारोहण कर हर्षोल्लास पुर्वक मनाया। 
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधिवत राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान की प्रस्तुति के बाद देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों व राष्ट्र भक्त नेताओं को याद करते हुए भारतमाता की जय हो के नारों की जयघोष के बीच गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने मिठाई वितरित कर मुंह मीठा कराया गया। गणमान्य व्यक्तियों व व्यापार मंडल के लोगों ने राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपना  समर्पण भाव दिखाते उपस्थिति दर्ज कराई।

Wednesday, January 25, 2023

कांग्रेस कार्यालय जयपुर जोधपुर मेघा हाइवे सिनोदिया में मनाया 74 वा गणतंत्र दिवस

फूलेरा

26 जनवरी 2023 के उपलक्ष पर   कांग्रेस कार्यालय सिनोदिया में 74  वा गणतंत्र दिवस मनाया गया
कांग्रेस नेता भंवर लाल सारण ने कांग्रेस कार्यालय सिनोदिया पर समस्त ग्रामवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और आमजन से मुलाकात की 
 इस मौके पर सिनोदिया सरपंच गिरधारी कुल्हरी , पांचू राम सेपट,  पत्रकार मुन्ना भाई, सुरेन्द्र डोडवाडिया रामनारायण बल्डवाल रमेश झाझड़ा अशोक डोडवाडिया शिंभू खान रेमत खान एवं ग्राम सिनोदिया के गणमान्य लोग उपस्थित रहे

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...