Saturday, June 6, 2020

अभिनेता शाहजी चौधरी ने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित


इस वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रक्त के अभाव में चलते  प्रतिष्ठा ब्लड बैंक लाल कोठी में दिनेश चौधरी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमे युवाओ ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। कैम्प में अभिनेता शाहजी चौधरी ने रक्तदान का युवाओ का हौंसला बढ़ाया।
शाहजी चौधरी ने काफी फिल्मो जैसे जोधा-अकबर , मोहनजोदारो , पी के , मिर्ज़ापुर  इत्यादि में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन जीता।
कैम्प में कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
जिसमें एक महिला रक्तदाता श्री मति स्वाति ने रक्तदान कर मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में
सुमेर जी चौधरी राकेश सैनी रोहित मक्कासर कमलेश विनोद  बागड़ा  रोहिताश आदि रक्तवीर रहे मौजूद

वृक्ष लगाओ-सृष्टि बचाओं अभियान की शुरूआत

आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कर्णावती सेवा संस्थान की और से हिन्गलाज़ नगर बी गांधी पथ स्थित सार्वजनिक उधान में वृक्षारोपण के साथ ही क्षेत्र में "वृक्ष लगाओ- सृष्टि बचाओ" मुहिम की शुरुआत की गयी!
इस दौरान कर्णावती सेवा संस्थान अध्यक्ष  भानू प्रताप सिंह शेखावत, परमेश्वर सिंह बरवाली,अंकित अग्रवाल, जुगल किशोर जी, सुरेश शर्मा, रमेश जी एवं देवेन्द्र सिंह राठौड मौजूद रहे!

Friday, June 5, 2020

पहल: पहली बार थाना स्तर तक मुख्यमंत्री का संवाद


👉🏻प्रदेश में लागू होगी मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना

👉🏻पुलिस को आवागमन के लिए मिलेंगे रोडवेज के स्थायी पास

👉🏻कोरोना में पुलिस ने पेश की मानवीय छवि : मुख्यमंत्री

 *उन्नति एक्सप्रेस
 *प्रमोद शर्मा** 
 
जयपुर। प्रदेश में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक योजना लागू होगी। साथ ही पुलिसकर्मियों के आवागमन के लिए रोडवेज की बसों में स्थायी पास की योजना भी प्रारम्भ की जाएगी। पुलिसकर्मियों के लिए हाउसिंग बोर्ड, यूआईटी, जेडीए सहित अन्य संस्थाओं के माध्यम से आवास सुविधा तथा पुलिस लाइन,  आम्र्ड बटालियन एवं पुलिस टे्रनिंग सेंटरों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही पुलिसकर्मियों का निःशुल्क वार्षिक चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों से थाना स्तर तक के अधिकारियों से संवाद के दौरान ये महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। यह पहला अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने थाना स्तर तक पुलिस कार्मिकों से संवाद किया है।

 गहलोत ने कहा कि कोरोना के समय संकट के इस दौर में पुलिस ने समर्पण भावना के साथ दायित्वों को अंजाम देकर अपनी मानवीय छवि पेश की है। लॉकडाउन लागू करने से लेकर कोई भूखा नहीं सोए के संकल्प को साकार करने में अधिकारियों से लेकर पुलिस कांस्टेबल तक ने जो भूमिका अदा की है, वह प्रशंसनीय है। आगे भी राजस्थान पुलिस इसी जोश और जज्बे के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करे।

अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भावनात्मक संरक्षण दें
 गहलोत ने कहा कि बीते दिनों कुछ पुलिस कार्मिकों द्वारा आत्महत्या करने की जो घटनाएं हुई हैं, वे दुखद और चिंताजनक हैं। पुलिस महानिदेशक से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों की समस्याओं को समझें और उन्हें दूर करने के लिए भावनात्मक संरक्षण दें। ड्यूटी या अन्य किसी कारण से कोई पुलिसकर्मी अवसाद की स्थिति में है तो उसकी मनोस्थिति समझकर आवश्यकतानुसार मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग करवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस के मनोबल तथा सम्मान को ऊंचा रखने में कोई कसर नहीं रखेगी।

पुलिस के नवाचारों से मिली कोरोना की जंग में मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जंग का अनुभव हम सबके लिए नया था। पुलिस ने इससे निपटने के लिए जो नवाचार किए, उनमें से कई सफल रहे और सामूहिक प्रयासाें से हम इस लड़ाई को सफलतापूर्वक लड़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरे प्रदेश में शांति और सद्भाव कायम रहा, उसमें पुलिस की बड़ी भूमिका है। 

होमगार्ड एवं पुलिस मित्रों ने भी कोरोना के इस दौर में सराहनीय कार्य किया है। प्रवासियों को सकुशल अपने घर पहुंचाने, सुरक्षित प्रसव, वृद्धजनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने और उनकी देखभाल करने, सुगमता के साथ यात्रा पास जारी करने के साथ ही अन्य कार्यों में पुलिस ने जिस भावना के साथ काम किया है, उससे नए रूप में पुलिस का इकबाल कायम हुआ है। 

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में पुलिस ने जिस मुस्तैदी के साथ काम किया, वह तारीफ के काबिल है। इससे जनमानस में उनकी छवि निश्चित रूप से बदली है। 

परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में श्रमिकों के आवागमन को लेकर परेशानियों की खबरें आईं, लेकिन राजस्थान ऎसा राज्य रहा, जहां पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से इस काम को सुगमता से अंजाम दिया गया। पुलिस ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ राशन सामग्री एवं भोजन के वितरण जैसे कामों में भी सहयोग देकर मानव सेवा का उदाहरण पेश किया।

मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन पहुंचाने, भोजन वितरण और कोरोना से मुकाबले के लिए प्रेरणादायक संदेश पहुंचाने तक के कई ऎसे उदाहरण हैं, जिन्होंने पुलिस के प्रति लोगों की धारणा बदली है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा, आयुर्वेदिक काढ़ा एवं इम्यूनिटी बूस्टर का वितरण किया जा रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह संवेदनशील व्यवहार से जनता का दिल जीता है, वे आगे भी इसी तरह कार्य करते रहें। लॉकडाउन काफी हद तक हट गया है, लेकिन कोरोना का खतरा अभी बरकरार है, ऎसे में हैल्थ प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देशों की पालना करवाने के लिए पुलिस सजग रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पब्लिक फ्रेंडली पुलिस का जो संदेश दिया है, उसके अनुरूप पुलिस अपनी भूमिका निभाए। 

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के बाद पैदा हुई स्थितियों में पुलिस ने बेहतरीन ढंग से काम करते हुए अपनी जो गुडविल बनाई है, उसे वे आगे भी बनाए रखें। राजस्थान पुलिस में शामिल करीब एक लाख पुलिसकार्मिकों के साथ ही 15 हजार होमगार्ड एवं 24 हजार पुलिस मित्रों ने एक साथ मिलकर इस चुनौती का मजबूती से सामना किया है। उन्होंने कहा कि तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मी अपना सर्वोत्तम देने का प्रयास करें। 

कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर से लेकर थाना प्रभारी स्तर तक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद करते हुए कोरोना के दौरान आमजन को राहत देने के लिए किए गए नवाचारों से अवगत कराया। साथ ही इस दौरान हुए अनुभवों की जानकारी भी दी। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने ऎपिसेंटर बने रामंगज क्षेत्र में संक्रमण के सामुदायिक प्रसार को रोकने, उदयपुर की पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए हैलो मम्मी एप सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभवों की जानकारी दी।

हितेन्द्र सिंह साँखला बने 'अंकित सेवा संस्थान' कार्यकारिणी में मंत्री


#किशनगढ़ रेनवाल - (जयपुर)
अंकित सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बागड़ा एवं महामंत्री रामावतार चौधरी के दिशा निर्देशानुसार फुलेरा विधानसभा अध्यक्ष  श्रवण कुमार सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए किशनगढ़ रेनवाल निवासी हितेन्द्र सिंह साँखला को मंत्री पद नियुक्त किया । इस जिम्मेदारी पर नव नियुक्त मंत्री साँखला ने प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद बागड़ा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए  विश्वास दिलाया कि संस्थान के सामाजिक सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास रहेगा । इस पर संस्थान के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकित खण्डेलवाल , संगठन मंत्री भवानी सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द यादव , मनीष यादव एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका खण्डेलवाल , उपाध्यक्ष पूजा खण्डेलवाल, मंत्री ताराचंद शर्मा, प्रचार मंत्री केशव खण्डेलवाल , प्रवक्ता पी.आर.चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने हितेन्द्र सिंह साँखला को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।

राजस्थानी साफा (पगड़ी)सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उन्नति एक्सप्रेस, जयपुर

 विश्वेन्द्र सिंह का safawithtwitter अभियान

राजस्थानी संस्कृति और आन, बान, शान का प्रतीक साफा(पगड़ी)गुरुवार को राजनीतिक संस्कृति का ब्रांड बन गया। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीटर पर  Safawithtwitter अभियान  शुरू किया। गुरुवार 4 जून को सुबह शुरू हुआ यह अभियान देखते ही देखते ट्वीटर पर ट्रेंड बन गया । विश्वेंद्र सिंह ने यह अभियान राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया था, लेकिन राजनीति के विश्लेषक इस 'पगड़ी पॉलिटिक्स' के कई अर्थ लगा रहे हैं।
राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक पगड़ी संस्कृति के पक्ष में ट्वीटर पर आए।हरियाणा और एमपी से भी कई नेता इसके पक्ष में आए। डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस नेता शशि थरूर, बीजेपी सांसद दीया कुमारी और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के नाती और विधायक नरपत सिंह राजवी के पुत्र बीजेपी नेता अभिमन्यू सिंह राजवी ने भी इस मुहिम का समर्थन किया।
डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने 26 सैकंड में साफा पहनने का वीडियो ट्वीट करते हुए इस अभियान का समर्थन किया। पायलट ने लिखा 'पगड़ी राजस्थान की शान है, वीर धरा की पहचान है', इसके जवाब में विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट किया 'नतमस्तक हूं सचिन पायलट साहब, आप राजस्थान के सबसे बड़े राजदूत हो'
सांसद दीया कुमारी ने भी किया अभियान का समर्थन
दीया ने साफा पहने हुए फोटो ट्विटर पर डाली इसके जवाब में विश्वेंद्र सिंह ने लिखा 'बाईसा इस अभियान को आपके समर्थन का अर्थ है राजस्थान पर्यटन विभाग की दुनिया और मुझे व्यक्तिगत समर्थन। जयपुर का प्रथम परिवार दशकों से विश्व में जयपुर का ब्रांड एंबेसडर रहा है,आप पहले से ही इसे दूसरे स्तर पर ले जा चुकी हैं।
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र ने खाचरियावास को बताया कैबिनेट का हीरो

मंत्रियों में सबसे पहले प्रतापसिंह खाचरियावास साफा मुहिम से जुड़े,बाद में 5 और मंत्री आगे आए। खाचरियावास ने साफे के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि  बड़े भाई विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थानी संस्कृति को प्रमोट करने के लिए बड़ी पहल की है। इसके जवाब में विश्वेंद्र सिंह ने धन्यवाद देते हुए लिखा 'आप कैबिनेट के हीरो हो'  इसके बाद कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने अभियान का समर्थन करते हुए  ट्वीट किया ' बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद है पगड़ी, जिम्मेदारियों का एक एहसास है पगड़ी साथ ही युवा एवं खेल मंत्री अशोक चांदना, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश आदि ने साफे के साथ फोटो शेयर  कर अभियान का समर्थन किया।

 

 

Tuesday, June 2, 2020

युवाओं का पक्षियों के लिए परिंडा लगाओ अभियान

टीम यूथ ब्रिगेड शिकारपुरा के तत्वधान में "परिण्डा अभियान" के तहत आठ दिन में शिकारपुरा, जोतड़ावाला, कोकावास, व आसपास के अन्य गांवों में 1000 से भी ज़्यादा परिण्डे लगाए गये। संस्था के सदस्य प्रभु यादव ने बताया इस तेज़ धूप के समय सभी को अपने घर और छतों पर परिण्डे लगाने  चाहिए। परिण्डे अभियान में  गिर्राज, दीपक, सुरेंद्र, अशोक, विष्णु, जितेंद्र, रूपनारायण, विनोद भागीरथ, महावीर, घनश्याम, श्याम आदि का सहयोग रहा

दस लाख किराया माफ कर पेश की नई मिसाल

👉दुकानदारों को दी छः माह के किराये में राहत
👉अपनी दस दुकानों का किया किराया माफ
👉दस लाख रुपये की राहत मिलेगी दुकानदारों को
उन्नति एक्सप्रेस:
जयपुर, खातीपुरा रोड व्यापार मण्डल समिति द्वारा दुकानदारों को किराये मे राहत दिलाए जाने के संघर्ष मे आज पहली सफलता प्राप्त हुई । गोवर्धन सिंह मुंडरु (RTO साहब) ने व्यापारियों की तकलीफ समझते हुए अपनी सभी दस दुकानों  का लॉकडाउन के दो महीने का पूरा किराया और आगामी छह महीने का किराया कम किया है, जिससे व्यापारियों को लगभग Rs10,00,000/-(दस लाख रुपए) की राहत मिली है।

 गोवर्धन सिंह द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए व्यापार मण्डल ने उनके प्रति आभार प्रकट किया तथा इसी संदर्भ में आज व्यापार मण्डल द्वारा गोवर्धन सिंह मुंडरु (RTO साहब) का साफ़ा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया ।गया।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...