Monday, August 30, 2021
रागेश्वरी संगीत साथन द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन
रागेश्वरी संगीत साथन द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। सितारवादक पं. चंद्रमोहन भट्ट के सानिध्य में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य सितार पर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति जैसे श्री कृष्ण गोविंद, अच्युतमकेशवम, मधुरत्क स्तोत्र आदि उनकी शिष्या, मंडली शिवानी पुरोहित, अर्चाना मंडली पुरोहित, रुमकी चटर्जी, सुभा कंवर, ज्योति सामरिया और नंदनी पपुवाल ने दी।
Thursday, August 19, 2021
आयो संवालियो सरकार, नीले पर होकर सवार
जन्मोत्सव पर सजा श्याम दरबार ,भजन रस गंगा में जमकर झूमे श्याम प्रेमी
जयपुर
सावन माह के पावन महीने में राजधानी जयपुर में राधे म्यूजिकल ग्रुप के तत्वाधान में जयपुर के श्याम जगत के राधे म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध संगीत कलाकार अंकित शर्मा के जन्मोत्सव पर भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया | हर वर्ष की भांति अंकित शर्मा ने बताया की बाबा की कृपा से वह हर साल अपने जन्मोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाकर भजन रस गंगा का आयोजन करते आ रहे है उनका मानना है की आज के परिवेश में प्रभु के संकीर्तन से बड़ा कुछ नहीं और वह इसी प्रकार सादगी के साथ बाबा का गुणगान करते हुए अपना जन्मोत्सव मानते है ,कल आयोजित श्याम संकीर्तन में राजधानी जयपुर सहित श्याम जगत के प्रसिद्ध श्याम भजन प्रवाह्को ने बारी बारी से अपने मधुर स्वर से बाबा श्याम को रिझाया ,इस अवसर श्याम दरबार में विशेष नयनाभिरामी श्रंगार करके बाबा श्याम की दिव्य ज्योत प्रज्वलित की गई | श्याम संकीर्तन में मामराज अग्रवाल ,अखिल शर्मा ,राज राठोड ,मंजू शर्मा ,ज्योति शर्मा ,नीलम बाडोलिया ,अंजू शर्मा ,शरद शर्मा ,राहुल पारीक ,ओमप्रकाश ,रितु पाण्डेय ,सोनू शर्मा ,नितेश शर्मा आदि श्याम जगत के भजन प्रवाह्को ने अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम को खूब रिझाया , संकीर्तन में सेकड़ो की तादाद में श्याम भक्त कीर्तन का आनंद नाचते गाते हुए ले रहे थे ,इस अवसर पर आयोजक राधे म्यूजिकल ग्रुप की और से सभी कलाकारों का सम्मान माल्यार्पण कर ,स्म्रति चिन्ह भेट किये गये | आयोजन में अंकित शर्मा के जन्मोत्सव पर बाबा श्याम के दरबार जन्मदिन मनाया गया साथ ही सभी ने शर्मा को बधाई दी और सम्मानित किया |
Saturday, August 14, 2021
अनशन तीसरे दिन भी जारी, ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान
अनशन तीसरे दिन भी जारी
उपखंड अधिकारी सांभर लेक नही पहुंचे धरना स्थल पर
ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान
कुड़ियों का बास। उपखंड अधिकारी सांभर लेक के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण नाराज ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत मुख्यालय कुड़ियों का बास में पंचायत क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच रामकरण चांदीवाल के नेतृत्व में किया जा रहा अनशन तीसरे दिन भी भीषण गर्मी में भी जारी रहा। जोबनेर बिजली विभाग के आई एन मोहन पुनिया व जोबनेर थाना अधिकारी रामस्वरूप बैरवा मय जाब्ता पुलिस मौके पर पहुंचे। जिन्हें ग्रामीणों ने सरपंच चांदीवाल के साथ विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ इसके बाद स्वास्थ्य विभाग बनवारी कुड़ी ने अनशन कर रहे हैं सरपंच चांदीवाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तबीयत खराब होने पर मेडिकल शुरू किया गया। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि लिखित में समस्याओं का आश्वासन नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा और ग्रामीणों ने मिलकर यह भी निर्णय लिया कि आगामी संपूर्ण पंचायत क्षेत्र में होने वाले पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके जिम्मेदार सरकारी महकमा होगा इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार के शीशपाल कुड़ी, पूर्व सरपंच जगदीश वर्मा, वार्ड पंच सीताराम जाट, बंसी ककरालिया, प्रवीण सिंह नाथावत, कालूराम चांदीवाल, रामकुमार वर्मा, वार्ड पंच बाबूलाल जाखड रमेश कुमावत, पृथ्वी सिंह, शक्ति सिंह, रमेश वर्मा, पूर्ण सिंह, सुरजन सिंह, नानूराम वर्मा, समाजसेवी मांगीलाल बुनकर, चांद सिंह, कजोड़मल काला आदि उपस्थित रहे।
गाय को बचाने के चक्कर मे फुलेरा 108 ने खाई पलटी
यह लापरवाही कही पड ना जाये आमजन पर भारी
किसी के हताहत होने की सूचना नही ड्राईवर के मामूली चोटे आई
फुलेरा सीएचसी से रैफर मरीज लेकर जयपुर जा रही थी 108
बताया जा रहा है कि लगभग पांच लाख से अधिक किलोमीटर चल जाने तथा पूर्ण रूप से जर्जर हो जाने के बावजूद भी प्रशासन नही दे रहा है ध्यान
फुलेरा ✍🏼हेमंत शर्मा
जहाँ एक और राज्य व केन्द्र सरकार चिकित्सा सुविधा बेहतर बनाने की बडी बडी बाते कर रही है वही दूसरी और जर्जर हो चूकी 108 को लगातार काम मे लिया जा रहा है ऐसा नही हो सकता की प्रशासन को इसकी जानकारी नही है फिर भी इतनी बडी लापरवाही सोचने वाली बात है । लगता है कोई बडा हादसा हो जाने के बाद ही प्रशासन इस और अपना ध्यान आकर्षित करेगा। आज हुई उपरोक्त घटना को तो ड्राईवर शिशपाल ने अपनी सूझभूज से बडी हानी होने से बचा लिया ड्राईवर शिशपाल ने बताया कि जब मे रैफर मरीज को लेकर जयपुर जा रहा था तो अचानक से गायो का झूंड सामने आ गया जिससे अचानक ब्रेक लगाने के कारण गाडी पलटी खाकर पास ही बपे गड्ढे मे गिर गई । 108 मे ड्राईवर के अलावा कुल पांच लोग सवार थे।
Sunday, August 8, 2021
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तत्वाधान व एबीएस अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क जांच व परामर्श शिविर हुआ आयोजित
रूपनगढ़(अजमेर)
*निशुल्क जांच व परामर्श शिविर का हुआ आयोजन*
*राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तत्वाधान व एबीएस अस्पताल के सहयोग से शिविर हुआ आयोजित*
*सैंकड़ों ग्रामणों ने शिविर में कराई जांच*
रिपोर्टर-हेमन्त शर्मा
रुपनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत थल में निशुल्क जांच व परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तत्वाधान व एबीएस हॉस्पिटल दूदू के सहयोग से निशुल्क शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अजमेर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने फीता काटकर किया। शिविर में अनेक विशेषज्ञों द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। वहीं ग्रामवासियों ने बताया कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा ग्रामीणों के लिए इस प्रकार का शिविर नहीं लगवाया गया हैं , परंतु राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अजमेर जिला मोर्चा अध्यक्ष पांचूलाल गुर्जर के अथक प्रयासों से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तत्वाधान में यह शिविर लगाया गया हैं, जिससे सैंकड़ों ग्रामीणों को फायदा होगा। शिविर में भामाशाह, जनाधार, डेयरी कार्ड जैसी योजनाओं के कार्ड होने पर उनका ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा वहीं जिन मरीजों के पास इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्ड नहीं है तो भी उन मरीजों का ऑपरेशन आधी रकम पर ही किया जाएगा।
Friday, June 11, 2021
वेक्सीनेशन- तीसरी लहर को निमंत्रण दे सकती है युवाओ की जबरदस्त भीड़
--18+ वेक्सिन का आज विशेष अभियान,हर सेण्टर पर नियमो की उडी धज्जिया
--सुबह से लगी लम्बी कतारे,तेज गर्मी में निर्भया टीम ने किया छाया व पानी का इंतजाम
--कस्बे में 1500 से अधिक युवाओं के लगी डोज
उन्नति एक्सप्रेस
फुलेरा (हेमन्त शर्मा)
प्रदेश में चल रहे कोरोना महामारी से बचाव हेतु जरुरी टीकाकरण अभियान में आज जयपुर जिले में कल जारी हुए कलक्टर के आदेश के अनुसार फुलेरा में 18 से 44 वर्ष के लोगो के लिए वेक्सिन का एक दिवसीय विशेष अभियान चला जिसमे जिले में 1 लाख व फुलेरा में एक हजार पांच सौ टीकाकरण लगाने का लक्ष्य रखा गया । हॉस्पिटल प्रभारी डॉ महेश कड़ेल ने बताया कि सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र में एक हजार व 500 का रेलवे हॉस्पिटल टीकाकरण किया गया ।
आदेश की सुचना के बाद जेसे जेसे लोगो को इसकी जानकारी मिली उसके बाद सुबह से ही वेक्सिनेशन को लेकर लोगो में भारी उत्साह नजर आ रहा था ,ओर लोगों का आना लगातार जारी रहा,ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, वही गाइडलाइन की सरेआम धज्जिया उडती नजर आ रही थी,कही ये जमा भीड़ प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण न दे दे । इस समय प्रचंड गर्मी का दौर जारी है और कड़ी धुप में कोई उचित व्यवस्था न होने से लोगो को तपती धुप में लम्बी कतारों में लगने पर मजबूर होना पड़ा ,महिलाओ सहित युवाओ की भीड़ देखि गई ,सरकार द्वारा इस प्रकार की घोषणा से अचानक भीड़ जमा हुई जिससे तमाम वेक्सिन सेण्टर की वेवस्थाए निराधार साबित होती नजर आई .लोगो का कहना है की इस प्रकार की वयवस्था से ये महामारी और बढ़ने का डर है लाइन में कोई निश्चित दुरी नहीं है ,कई जगह लोग तपती गर्मी में पीने के पानी को तरसते रहे ,प्रशासन की और से कोई उचित व्यवस्था नजर नहीं,लेकिन तेज धूप,भीषण गर्मी व भारी भीड़ को देखते हुए फुलेरा की निर्भया टीम के पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज आहूजा व सदस्यों ने छाया व पानी की वेवस्था कर युवाओ को राहत दी । वही जिन्होंने वेक्सिन लगवाई उनके चहरे पर ख़ुशी नजर आरही थी । .राज्य सरकार को आगामी दिनों में इस प्रकार की गलती प्रदेश के लिए भारी नुकसान को बुलावा दे सकती है ,राज्य में अनलॉक के तीसरे दिन ही सभी प्रकार के नियमो की धज्जिया उडती हुई नजर आ रही थी ।
Tuesday, June 8, 2021
रक्तदान शिविर में शिक्षाविद् डॉ. बलवंतसिंह चिराना ने 22वीं बार किया रक्तदान
*कोरोना के बीच रक्तदान करने उमड़े युवा*
*214यूनिट रक्त संग्रहित*
उन्नति एक्सप्रेस/राकेश स्वामी
*खिरोड़*
खिरोड़ कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत चिराणा में मंगलवार को सीताराम मेवादेवी विश्राम गृह में कोरोना प्रोटोकॉल के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच राजेंद्रसिंह शेखावत व सीएचसी प्रभारी डॉ. श्यामप्रतापसिंह शेखावत ने किया। कोरोना काल में पहली बार चिराना में लगे रक्तदान शिविर में युवाओं का गजब उत्साह देखने को मिला। शिविर में आई 2 टीमों ने कुल 214 यूनिट रक्त संग्रहण किया। मुख्य अतिथि नवलगढ़ एसडीएम दमयंती कंवर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में रक्तदान शिविर का आयोजन बहुत ही सराहनीय कार्य है। एसडीएम दमयंती कंवर ने रक्तदाताओं की हौसला आफजाई की और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। बीसीएमओ डॉ. गोपीचंद जाखड़ ने कहा कि रक्तदान करना किसी तीर्थ से कम नहीं है।
शिविर में शिक्षाविद डॉ. बलवंतसिंह चिराना ने भी रक्तदान किया।
फाउंडेशन के अंकित शर्मा, करणवीरसिंह व अंकित पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद तेजस छींपा, अरविंद जोया, राजू गुर्जर, विनोद पारीक, रक्तदाता बीएल मील, नरेंद्रसिंह शेखावत, श्रीराम जांगिड, बाबूलाल पारीक, नरपतसिंह बारवा, मुकेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, अमरीष मीणा, राजेंद्र सैनी डीलर, हनी सिंह, बाबूलाल सैनी, अशोक शर्मा चिड़ावा, कालू सैनी, राकेश कल्याण, इलियास गौरी, श्यामसुंदर जांगिड़, राकेश चेजारा, सुरेंद्र तंवर, दिनेश ओलखा, मुकेश सैनी दादा, महेंद्र छिनवाल, राकेश भाटलिया, संदीप सैनी, शक्तिसिंह शेखावत, सुनील वर्मा, अमित पारीक समेत काफी लोगों ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया।
फोटो केप्सन...
चिराना में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करतीं नवलगढ़ एसडीएम दमयंती कंवर।
चिराना में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं की हौसलाफजाई करती नवलगढ़ एसडीएम दमयंती कंवर।
चिराना में आयोजित शिविर में रक्तदान करते शिक्षाविद डॉ. बलवंतसिंह चिराना।
Subscribe to:
Posts (Atom)
विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव
*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती* *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव* आबूरोड़ (दिने...
-
*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती* *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव* आबूरोड़ (दिने...
-
शिक्षा के माध्यम से वैश्विक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम अफ्रीकी युवाओं को मिलेगा भारत में अध्ययन का सुनहरा अवसर आबूरोड़ (दिनेश मेघवाल) माध...
-
तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन की शुरुआत आबूरोड़ (दिनेश मेघवाल) माधव विश्वविद्यालय आज ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्य...