Monday, September 19, 2022

कोबरा सांप आने से हॉस्पिटल मे मची अफरा तफरी, नर्सिंग कर्मियों, मरीजो व परिजनों में भय,


   रिपोर्ट:-हेमन्त शर्मा
फुलेरा(जयपुर)
कोबरा सांप आने से हॉस्पिटल मे मची अफरा तफरी, नर्सिंग कर्मियों,मरीजो व परिजनों में भय

   आधे घंटे कि मशक्कत के बाद सांप को किया रेस्क्यू
   

खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ जोबनेर रोड़ स्थित सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र में अल सुबह 7.30 बजे करीब 5 फिट लंबे काले सांप के आने से अफरा तफरी मच गई व मरीजो,परिजनों व नर्सिंग कर्मियों में भय व्याप हो गया था । उसी समय स्थानिय संवाददाता हेमन्त शर्मा को सूचना मिली जिस पर संवाददाता ने तुरंत वन्य जीव संरक्षण में काम करने वाली संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश को को फोन कर बुलाया । wco के ओमप्रकाश से तुरंत हॉस्पिटल पहुचकर सांप को बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया, उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली ।

 वही ओमप्रकाश ने बताया कि ये सांप कोबरा प्रजाति का है और इसमें न्यूरोटोक्सिन नामक जहर पाया जाता है,जो कि नर्वस सिस्टम में तुरंत फैलता है,जिसके कारण तुरंत मोत भी हो सकती है । इस कार्य के लिये चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र भामू ने पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत संस्था ( WCO ) वाइल्डलाइफ क्रिएचर ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक ओम प्रकाश ( पीन्टी) को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । 
  

Monday, August 15, 2022

आरएल सहरिया महाविद्यालय कालाडेरा में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। राजधानी के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के कालाडेरा थाना क्षेत्र के आर एल सहरिया महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ व  अमृत महोत्सव पर आर एल सहरिया कॉलेज कालाडेरा में प्रधानाध्यापक डॉ सीताराम द्वारा झण्डा रोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के कैंडिडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। डॉ सीताराम एनसीसी के अधिकारी भी हैं

Saturday, April 23, 2022

अलवर एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, सेटलमेंट ऑफ़िसर RAS अशोक सांखला खुद सेटलमेंट करते पकड़ा गया

अलवर एसीबी की ताबड़तोड़ कार्यवाही

*सेटलमेंट ऑफ़िसर RAS अशोक सांखला खुद सेटलमेंट करते पकड़ा गया*

----अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाडिया व एक दलाल भी गिरफ्तार

  --16 लाख डिमांड, 5 लाख की ले रहे थे रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

*शर्मसार होता प्रदेश में सरकारी तंत्र, आखिर जनता किस पर भरोसा करे ?*

--पहाड़िया का होना था 99 दिन बाद रिटायरमेंट, रिटायरमेंट से महज 99 दिन पहले फंसा ACB के जाल में

--दिनेश एमएन की मॉटिवेशनल स्पीच का हुआ असर, जनता ने दिया साथ, ताबड़तोड़ कार्यवाही 

--एसीबी डीजी बी एल सोनी के निर्देशन में हुई कार्यवाही

उन्नति एक्सप्रेस/नितेश शर्मा 

राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का भंड़ाफोड़ कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अलवर जिले से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एसीबी ने अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाडिया, सैटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी  आरएएस अशोक सांखला  एवं उनके दलाल को 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से 16 लाख की रिश्वत की डिमांड की गई थी। 

*सेटलमेंट ऑफ़िसर अशोक सांखला खुद सेटलमेंट करते पकड़ा गया*

अशोक सांखला पुत्र प्रभाती लाल निवासी गांव भदाल तहसील सांभर, जिला जयपुर हाल निवासी ग्रीन एवेन्यू, आशादीप, जगतपुरा, जयपुर हाल सेटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी, अलवर आर.ए.एस. को परिवादी से 5 लाख रुपये की रिश्वत प्राप्त कर अपने दलाल नितिन शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी कल्लूपाड़ा, पुलिस थाना कोतवाली अलवर जिला अलवर द्वारा ले जाते हुए उसे एसीबी टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
वहीं इस प्रकरण में नन्नूमल पहाड़िया पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी पथैना, तहसील भुसावर, जिला भरतपुर हाल आई.ए.एस. पूर्व जिला कलक्टर, अलवर को जो जिला कलक्टर अलवर के पद से दो दिन पूर्व ही रिलीव हो गए थे, को जिला कलक्टर आवास से गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी अशोक सांखला आर.ए.एस. द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 5 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

*निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से चलाने की एवज में मांगी जा रही थी मासिक  बंधी*

एसीबी डीजी के भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अलवर टीम को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसकी फर्म की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से चलाने की एवज में मासिक बंधी के रूप में यह राशि मांगी थी। परिवादी ने एसीबी को बताया कि आईएएस नन्नूमल पहाडिया, आरएएस अशोक सांखला सेटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी उसे 16 लाख रूपए की रिश्वत राशि मांग कर को लेकर लगातार परेशान कर रहे थे।इस पर एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन के सुपरविजन में एसीबी अलवर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया था।

*तीनों आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार*

एसीबी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत के सत्यापन जांच में शिकायत सही निकली। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने टीम का गठन कर आरोपियों को ट्रेप किया। साथ ही आरोपियों को हाथों को गिरफ्तार कर लिया। उप अधीक्षक महेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है।

*तीन दिन पहले हुए थे रिलीव- अब चढ़े एसीबी के हत्थे*

आई ए एस  नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता सुबह जब रुपए लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने सांखला को पैसे दिए। इसके बाद सांखला ने दलाल नितिन शर्मा को इसे पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के पास पहुंचाने के लिए कहा। दलाल पहाड़िया को पैसा देने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में एसीबी ने उसे पकड़ लिया और पहाड़िया को कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़िया के जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च भी शुरू कर दिया है। पहाड़िया के महेश नगर स्थित आवास पर एसीबी को कई दस्तावेज और नगदी मिली है जिसका खुलास एसीबी जल्द करेगी। वहीं आरएएस अशोक सांखला के जयपुर स्थित आवास पर भी सर्च किया जा रहा है।

*मोटिवेशनल स्पीच से लोगों में बढ़ी हिम्मत-लोगो ने खुद दी जानकारी* 

एडिशनल एसपी एसबी अलवर विजयसिंह ने बताया कि मंगलवार को एडीजी दिनेश एमएन का दौरा अलवर में था। इस दौरान एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिस में अलवर को लोगों को बुलाया गया। जिस में दिनेशएमएन ने 30 मिनट का लेक्चर दिया। जिससे लोग काफी प्रभावित हुए, लोगों में भ्रष्टाचार को लेकर एक जोश देखाई दिया। जिसके बाद पिछले तीन दिन में एसीबी अलवर ने बुधवार को एडीसी को 8लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को जेईएन को 1लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया। आज शनिवार को आईएएस-आरएएस और एक दलाल को 5लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

*अधिकारियो की जाँच करने वाला खुद ही फंसा, दस दिन पहले मिला था पद*

दस तीन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था। तीन दिन पहले वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे। विभागीय जांच आयुक्त पद काफी महत्वपूर्ण पद माना जाता है, क्योंकि यह विभिन्न गड़बड़ियों में फंसे अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी जांच का जिम्मा संभालता है।नन्नूमल पहाड़िया का होना था 99 दिन बाद रिटायरमेंट, रिटायरमेंट से महज 99 दिन पहले फंसा ACB के जाल में, तत्कालीन कलेक्टर होते हुए भी कलेक्टर के घर में बैठकर ले रहे थे रिश्वत|

Thursday, March 17, 2022

जयपुर पुलिस इन एक्शन- 48 घण्टे में ही किया हत्या का खुलासा

कालवाड थाना क्षेत्र के कापड़ियावास में मिला था हार्डकोर अपराधी का शव 

एसीपी प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया खुलासा, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चचेरे भाइयों ने ही की हत्या, गिरफ्तार दोनों अभियुक्त है सगे भाई
  
उन्नति एक्सप्रेस/एस के खाण्डल

कालवाड़(जयपुर) जयपुर पश्चिम डीसीपी रीचा तोमर ने बताया कि दो दिन पहले कालवाड थाना क्षेत्र के कापड़ियावास में एक पडोसी के घर में शव मिलने की सुचना पर कालवाड पुलिस मौके पर पहुची। शव कालवाड थाने के हार्डकोर अपराधी का था
जिसके खिलाफ कालवाड थाने के अलावा कई थानो में भी मुकदमे दर्ज थे। 
डीसीपी रीचा तोमर के निर्देश पर टीम गठीत की गई जिसमे झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद स्वामी के निर्देशन
में कालवाड थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़, डीएसटी टीम के पुलिस निरीक्षक  गुरुभूपेंद्र, हैड कास्टेबल धर्मेंद्र यादव, कास्टेबल शेरसिंह, हिरालाल सारण शामिल रहे। 

झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद स्वामी ने बताया कि सोमवार को परिवादी हंसराज हरितवाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया ओर बताया कि मेरे चचेरे भाई बालाराम को मुलचन्द तेजपाल ने किसी काम से विश्वास में लेकर अपने पास बुलाया और उस पर जानलेवा हमला कर बालाराम को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने मिलकर पडौसी के मकान में शव डालकर मौके से फरार हो गये। 
कालवाड पुलिस व डीएसटी टीम ने कालवाड थाना क्षेत्र में हाथोज के मंगलम सीटी से पुलिस ने घेराबंदी कर इन अपराधीयों को धर दबोचा। 

झोटवाड़ा एसीपी द्वारा कड़ी पुछताछ करने पर आरोपी फुलचन्द जाट निवासी कापड़ियावास व तेजपाल जाट निवासी कापड़ियावास ने बताया कि पुरानी रंजिश व पैसों के लेनदेन के मामले में यह काफी टाइम से आनाकानी कर रहा था। जिस दोनों अपराधियों ने इसे ठिकाने लगाने की सोची। सोमवार की रात बालाराम को दोनों आरोपियों ने विश्वास में लेकर अपने पास बुलाया और सुनियोजित तरीके से गला दबाकर मार दिया। शव को पास ही पडोसी के मकान में एक खाट पर रखकर फरार हो गये थे।

Thursday, September 9, 2021

यदि आप सरपंच है तो सावधान...



पिछले 15 दिन से साइबर हैकर (फैक काँल) कर सरपंचो से खाता नंबर,गूगलपे या फोनपे नंबर पूछा जा रहा है यदि आपने बताया तो आपका खाता हो सकता है साफ...

क्या है मामला-
शाहपुरा समेत विराटनगर कोटपूतली के लगभग सभी गाँवो में जलदाय विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी के लिए करोडो रूपये का बजट स्वीकृत हुआ है तो साइबर हैंकर हुए सक्रीय...

साइबर हैंकर सरपंचो को फोन कर यह कह रहे.... मैं पीएचडी से ठेकेदार बोल रहा हूं मुझे आपकी पंचायत में पानी की टंकी बनाने का ठेका मिला है, कल सुबह मेरी लेबर आपकी पंचायत में काम करने के लिए पहुंच जाएगी,  इसलिए उनकी रहने की व्यवस्था के लिए मैं आपके खाते में ₹ 50000 /- डाल रहा हूं, आप मुझे अपने खाता नंबर, गूगल पे नंबर या फोन पे नंबर बताओ l

इन नंबरो सै आया फोन 
8011675193,8462005284
शाहपुरा कनिष्ठ अभियंता दयाराम चौधरी ने बताया कि अभी तक शाहपुरा में जल जीवन मिशन के तहत वर्क आँर्डर नही हुए हैं। बिलानंदपुर,हनुतिया शिवसिंहपुरा, देवीपुरा, लेटकाबास समेत अन्य सरपंचो के पास PHED के नाम से फर्जी काँल आने के जानकारी मिली है।कल थानै में जानकारी देकर मामला दर्ज करवाते है।शाहपुरा ही नही कोटपूतली, विराटनगर मे भी सरपंचो के पास फोंन आने की जानकारी मिली है....

छाया रानी मेमोरियल सेवा समिति ने पौधे गोद दिए



 जयपुर

9 सितंबर 20-21 छाया रानी मेमोरियल सेवा समिति जयपुर के तत्वाधान में आज श्री श्याम पॉली क्लिनिक राम नगर विस्तार स्वेज फार्म सोडाला जयपुर पर पौधारोपण एवं पादप वितरण समारोह आयोजित कर आसपास के क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण व पादप वितरण किया गया डॉ  सी पी भंडारी के नेतृत्व में समस्त सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी में निवासियों को पौधे गोद दिए क्षेत्र वासियों ने भी प्रण किया कि हम इन पौधों का अपने बच्चे की भती परवरिश करेंगे जिससे आने वाले समय में यह ऑक्सीजन उत्पादन के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि जाने-माने फिल्म स्टार अनेकों एपिसोड्स, टीवी कार्यक्रम में छाए रहने वाले जयपुर के फिल्म कलाकार श्री आर्यन माहेश्वरी रहे आर्यन माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए संदेश दिया कि अभी हाल ही में हमने कोरोना त्रासदी में ऑक्सीजन की कमी को सब ने महसूस किया है ऐसे समय में हर मानव को कम से कम 10 -10 पौधे गोद लेकर उनकी इस धरा पर परवरिश करनी चाहिए
 इस अवसर 101 औषधीय पौधों का वितरण किया गया जिसमें तुलसी, अश्वगंधा एवं कालमेघ इसके अतिरिक्त शीशम, नीम , बेलपत्र, आम , गुड़हल, शहतूत आदि के 5 से 6 फ़ीट के पेड़ लगाए यह वृक्षारोपण और पौधरोपण वेद विला कॉलोनी, मोहन कॉलोनी, महादेव नगर, बालाजी विहार, नानग विहार, जमुना विहार स्वेज फार्म सोडाला में किया गया गए। छाया रानी मेमोरियल सेवा समिति की टीम में डॉ सी पी भण्डारी, गोपाल सिंह, अनुप सैनी, रेखराज चौहान श्रीमती कांता देवी, मिथुन कुमार , सिद्धार्थ शर्मा, डॉ के के शर्मा(डायरेक्टर आद्या फिजियोथेरेपी ) एवम उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Tuesday, September 7, 2021

राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रदेश के प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी मे चारागाह भूमि के अतिक्रमण दो माह में हटाने के दिए आदेश - एडवोकेट

लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की गई जनहित याचिका

उन्नति एक्सप्रेस

वरिष्ट न्यायाधीश सबीना व न्यायाधीश एसके सोनगरा की खंडपीठ ने यह आदेश डिग्गी निवासी रामनारायण मीणा द्वारा एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की गई जनहित याचिका का सुनवाई के बाद निस्तारण करते हुए दिए ।
जनहित याचिका में बताया गया है कि ग्राम डिग्गी जहाँ पर प्रसिद्ध कल्याण जी महाराज का मंदिर स्थित है व हर साल लाखों यात्री वहाँ दर्शन के लिए आते है ,किन्तु वहाँ  स्थित करीब 2100 बीघा चारागाह भूमि पर गाँव के प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखे है ,जिससे गाँव के मवेशियों के चारे का बड़ा संकट हो रहा है ,लोगो ने चारागाह भूमि पर कच्चे व पक्के निर्माण कर रखे है जिससे आमजन परेशान है स्थानीय प्रशासन को ग्रामीणों ने कई मर्तबा अभ्यावेदन प्रस्तुत कर दिए किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई बल्कि स्थानीय उपखंड अधिकारी ,मालपुरा ने जिला कलेक्टर को 4 जनवरी को पत्र भेजकर कहा कि संसाधनों के अभाव में ग्राम डिग्गी के अतिक्रमण हटाना असम्भव है ।
जिसे प्रार्थी ने जनहित याचिका दायर कर ग्राम डिग्गी के चारागाह भूमि के अतिक्रमण हटाने की गुहार की है ,न्यायालय ने याचिकाकर्ता को टोंक कलेक्टर व पीएलपीसी के स्थायी चेयरमैन को इस बारे में अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के आदेश देते हुए ,पीएलपीसी को दो माह में कार्यवाही करने के आदेश दिए है ।

रिपोर्ट नितेश शर्मा

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...