Tuesday, December 20, 2022

श्री कृष्ण सुदामा मित्रता के मार्मिक प्रसंग पर श्रद्धालु हुए भावविभोर


फुलेरा (हेमन्त शर्मा) 

कस्बे के शेखावत मैरिज गार्डन मे चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यासपीठ कथा वाचक प. मुकेश जी महाराज ने मंगलवार को श्री कृष्ण सुदामा मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाया, वही गोपियों संग रासलीला, तथा श्रीकृष्ण- लीला सहित संगीतमय धुनों पर विभिन्न प्रसंग सुनाए जिन्हें सुनकर श्रद्धालु झूम उठे ।

श्रीकृष्ण-सुदामा का जीवंत किरदार कलाकारो द्वारा निभाया गया । इस पर श्रद्धालु भक्तों व महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं महिलाओं ने मंगल गांन किया । मंगलवार की कथा के मुख्य यजमान नटवरलाल व उनकी धर्म पत्नी ने दीप प्रज्जवलित किया। श्री कृष्ण सुदामा मित्रता का प्रसंग कथावाचक व्यास जी ने इतने मार्मिक तरीके से सुनाया कि सुनकर पंडाल में उपस्थित महिलाओं की आंखों से आंसू बह निकले ।
कथा मे व्यासजी ने कहा कि गरीब व दरिद्र सुदामा मित्र को श्री कृष्ण ने भरपूर संपन्नता ही नहीं बल्कि भवसागर से भी तार दिया। इस प्रसंग को कथा वाचक श्री मुकेश जी महाराज ने बड़े मार्मिक लहजे से सुनाया जिसे सुनकर उपस्थित महिलाएं भाव विभोर हो कर झूमने लगी। वही रैवासा धाम से पधारे संत राघवाचार्य जी ने माता पिता की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए श्रीमद् भागवत कथा पर उपस्थित श्रद्धालु भक्तजनों को उपदेश दिया ।
इस मौके पर कांग्रेस नेता विद्याधर सिंह चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन संगीता अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी, पालिका प्रतिपक्ष नेता संजय पारीक, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज अहूजा पार्षद श्रीमती प्रेम अहूजा, सरदार सिंह चौधरी, पूजा भाटी, उप निरीक्षक रघुवीर सिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्षगजेंद्र सिंह शेखावत, समाजसेवी रमेश चौधरी, पंडित यादराम जोशी,शिक्षाविद शक्ति सिंह,मोहन लाल शर्मा,रमेश जांगिड़, रामपाल कुमावत, रामजीलाल पापटवान, श्रीमती उर्मिला सुरोलिया,,निर्मला सुरोलिया,सुमित्रा नाथावत, पूजा भाटी, यतेन्द्र झाकडा, सीताराम गौड, संपत देवी, सोना देवी , राजेश शर्मा,सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे ।

Saturday, November 12, 2022

नवनियुक्त आईपीएस अजय सिंह का स्वागत व फुलेरा एसएचओ का अन्यत्र स्थानान्तरण पर राजपूत सभा ने किया अभिनन्दन


फुलेरा (हेमन्त शर्मा) 

रेलनगरी के समीप स्थित जोबनेर के सूर्य टावर में रविवार सुबह दीपपुरा के होनहार नवनियुक्त आईपीएस अजय सिंह के पहली बार गांव आगमन पर स्वागत सम्मान करते हुए फुलेरा एसएचओ रघुवीर सिंह राठौड़ का अन्यत्र स्थानन्तरण होने पर श्री राजपूत सभा फुलेरा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खंगारोत ने फुलेरा थानाधिकारी राठौड़ के कार्यकुशलता की प्रसंशा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । 
इस दौरान ठाकुर रावल संग्राम सिंह, श्रीराजपुत सभा फुलेरा अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह खंगारोत, महामंत्री दौलत सिंह, झोटवाड़ा अध्यक्ष माल सिंह जोबनेर, उपाध्यक्ष एडवोकेट रणधीर सिंह खंगारोत डूंगरी, जोबनेर नपा पार्षद धर्मवीर सिंह, जोबनेर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष यतिराज सिंह, छीतर सिंह, विजय सिंह, मदन सिंह राठौड़ हिंगोनिया सहित उपस्थित सैकड़ों समाज बंधुओं ने भी दोनों का  हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया ।

Monday, October 31, 2022

जेडीए की तानाशाही और फर्जी पत्रकारों से परेशान भू-कारोबारियों ने जताया रोष, एकत्रित होकर करेंगे सबका विरोध

उन्नति एक्सप्रेस


जेडीए की तानाशाही व फर्जी पत्रकारों के विरोध में प्रोपर्टी व्यापारी व बिल्डर्स ने एकजुट होते हुए मोर्चा खोल दिया है।
 कालवाड सरपंच त्रिवेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में कालवाड रोड, निवारू रोड व सिरसी रोड के साथ ही सभी प्रॉपर्टी व्यापारी व बिल्डर्स ने जेडीए की अंधाधुंध कार्रवाई के विरोध में एक समिति बनाकर, जेडीए द्वारा बिना सूचना दिए कार्रवाई करने पर सभी प्रॉपर्टी कारोबारी व बिल्डर विरोध करेंगे। इसके साथ ही सभी एकत्रित व्यापारियों ने क्षेत्र में पनप रहे ब्लैकमेलिंग के मामलों पर भी सख्ती दिखाई तथा झूठी खबर प्रकाशित करने पर फर्जी पत्रकारों की भी खेर नहीं होगी, सभी व्यापारी एकजुट होकर पत्रकारों पर कार्यवाही करेंगे। इसका अर्थ ये हुआ कि अब अगर जेडीए बिना नोटिस दिए कार्यवाही करती है तो प्रॉपर्टी व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ेगा।

लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती तथा प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर फूलेरा में किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

उन्नति एक्सप्रेस(हेमन्त शर्मा)

फूलेरा। सोमवार 31 अक्टूबर को लोह पुरुष सरदार स्व. बल्लभभाई पटेल की जयंती और भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में गणगौरी बाजार  स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 11:15 बजे दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।   
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश वर्मा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, पार्षद विष्णु सोनी, संगठन महामंत्री अब्दुल लतीफ कुरैशी प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा तथा सुगन चंद वर्मा अनवर हुसैन आसिफ अली गिर्राज तवर,  मोहम्मद अजीज, जगदीश कायथ,ओमप्रकाश स्वामी, हंसराज चौधरी, रईस मंसूरी, मनोहर सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।
 कार्यक्रम की जानकारी नगर कांग्रेस कमेटी फुलेरा के प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने दी।

Thursday, September 22, 2022

फुलेरा नपा अधिशासी अधिकारी ने पेश की मिशाल, पट्टे का मामला आया संज्ञान में तो तुरंत की कार्रवाई



1 वर्ष से चक्कर लगा रही 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला को 1 दिन में किया पट्टा सुपुर्द

रिपोर्ट-हेमन्त शर्मा

 पालिका प्रशासन की ओर से 75 साल की बुजुर्ग को एक साल बाद पट्टा दिया गया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
श्रीमती रामा देवी करीब एक साल से नगर पालिका के चक्कर लगा रही थीं। गुरुवार को श्रीमती रामा देवी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शिंकेश कांकरिया से मिलकर उन्हें बताया कि करीब 1 वर्ष से पत्रावली लगाने के बाद भी पट्टा नहीं दिया गया । इस पर अधिशासी अधिकारी ने मिसाल पेश करते हुए तत्काल एक दिन में ही श्रीमती रामा देवी के पट्टे की पत्रावली का निस्तारण कर निशुल्क पट्‌टा सौंपा गया । अधिशासी अधिकारी शिंकेश कांकरिया ने बताया कि 75 वर्ष की श्रीमती रामा देवी ने कार्यालय में आकर अवगत कराया कि वह पिछले एक वर्ष से अपने पट्टे के लिए प्रयासरत है। उनकी पीड़ा सुनकर अधिशासी अधिकारी ने तुरन्त उनकी पत्रावली मंगाकर उसका महज एक ही दिन में निस्तारण कर श्रीमती रामा देवी को सम्मान के साथ पट्‌टा देकर उनका आशीर्वाद लिया । जब उनके हाथ में पट्टा सौंपा गया तो उनकी आंखों में एक अलग ही खुशी दिखाई दी और वह बार-बार अधिशासी अधिकारी शिंकेश कांकरिया व प्रशासन शहरों के संग अभियान को धन्यवाद देकर उपस्थित सभी पालिका कर्मियों का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की ।

Monday, September 19, 2022

कोबरा सांप आने से हॉस्पिटल मे मची अफरा तफरी, नर्सिंग कर्मियों, मरीजो व परिजनों में भय,


   रिपोर्ट:-हेमन्त शर्मा
फुलेरा(जयपुर)
कोबरा सांप आने से हॉस्पिटल मे मची अफरा तफरी, नर्सिंग कर्मियों,मरीजो व परिजनों में भय

   आधे घंटे कि मशक्कत के बाद सांप को किया रेस्क्यू
   

खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ जोबनेर रोड़ स्थित सामुदायक स्वास्थ्य केन्द्र में अल सुबह 7.30 बजे करीब 5 फिट लंबे काले सांप के आने से अफरा तफरी मच गई व मरीजो,परिजनों व नर्सिंग कर्मियों में भय व्याप हो गया था । उसी समय स्थानिय संवाददाता हेमन्त शर्मा को सूचना मिली जिस पर संवाददाता ने तुरंत वन्य जीव संरक्षण में काम करने वाली संस्था के संस्थापक ओमप्रकाश को को फोन कर बुलाया । wco के ओमप्रकाश से तुरंत हॉस्पिटल पहुचकर सांप को बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया, उसके बाद सभी ने राहत की सांस ली ।

 वही ओमप्रकाश ने बताया कि ये सांप कोबरा प्रजाति का है और इसमें न्यूरोटोक्सिन नामक जहर पाया जाता है,जो कि नर्वस सिस्टम में तुरंत फैलता है,जिसके कारण तुरंत मोत भी हो सकती है । इस कार्य के लिये चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र भामू ने पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत संस्था ( WCO ) वाइल्डलाइफ क्रिएचर ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक ओम प्रकाश ( पीन्टी) को धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । 
  

Monday, August 15, 2022

आरएल सहरिया महाविद्यालय कालाडेरा में मनाया स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। राजधानी के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के कालाडेरा थाना क्षेत्र के आर एल सहरिया महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ व  अमृत महोत्सव पर आर एल सहरिया कॉलेज कालाडेरा में प्रधानाध्यापक डॉ सीताराम द्वारा झण्डा रोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी के कैंडिडेट्स ने तिरंगे को सलामी दी। डॉ सीताराम एनसीसी के अधिकारी भी हैं

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...