Thursday, March 17, 2022

जयपुर पुलिस इन एक्शन- 48 घण्टे में ही किया हत्या का खुलासा

कालवाड थाना क्षेत्र के कापड़ियावास में मिला था हार्डकोर अपराधी का शव 

एसीपी प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया खुलासा, दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चचेरे भाइयों ने ही की हत्या, गिरफ्तार दोनों अभियुक्त है सगे भाई
  
उन्नति एक्सप्रेस/एस के खाण्डल

कालवाड़(जयपुर) जयपुर पश्चिम डीसीपी रीचा तोमर ने बताया कि दो दिन पहले कालवाड थाना क्षेत्र के कापड़ियावास में एक पडोसी के घर में शव मिलने की सुचना पर कालवाड पुलिस मौके पर पहुची। शव कालवाड थाने के हार्डकोर अपराधी का था
जिसके खिलाफ कालवाड थाने के अलावा कई थानो में भी मुकदमे दर्ज थे। 
डीसीपी रीचा तोमर के निर्देश पर टीम गठीत की गई जिसमे झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद स्वामी के निर्देशन
में कालवाड थानाधिकारी पन्नालाल जांगिड़, डीएसटी टीम के पुलिस निरीक्षक  गुरुभूपेंद्र, हैड कास्टेबल धर्मेंद्र यादव, कास्टेबल शेरसिंह, हिरालाल सारण शामिल रहे। 

झोटवाड़ा एसीपी प्रमोद स्वामी ने बताया कि सोमवार को परिवादी हंसराज हरितवाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया ओर बताया कि मेरे चचेरे भाई बालाराम को मुलचन्द तेजपाल ने किसी काम से विश्वास में लेकर अपने पास बुलाया और उस पर जानलेवा हमला कर बालाराम को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने मिलकर पडौसी के मकान में शव डालकर मौके से फरार हो गये। 
कालवाड पुलिस व डीएसटी टीम ने कालवाड थाना क्षेत्र में हाथोज के मंगलम सीटी से पुलिस ने घेराबंदी कर इन अपराधीयों को धर दबोचा। 

झोटवाड़ा एसीपी द्वारा कड़ी पुछताछ करने पर आरोपी फुलचन्द जाट निवासी कापड़ियावास व तेजपाल जाट निवासी कापड़ियावास ने बताया कि पुरानी रंजिश व पैसों के लेनदेन के मामले में यह काफी टाइम से आनाकानी कर रहा था। जिस दोनों अपराधियों ने इसे ठिकाने लगाने की सोची। सोमवार की रात बालाराम को दोनों आरोपियों ने विश्वास में लेकर अपने पास बुलाया और सुनियोजित तरीके से गला दबाकर मार दिया। शव को पास ही पडोसी के मकान में एक खाट पर रखकर फरार हो गये थे।

Thursday, September 9, 2021

यदि आप सरपंच है तो सावधान...



पिछले 15 दिन से साइबर हैकर (फैक काँल) कर सरपंचो से खाता नंबर,गूगलपे या फोनपे नंबर पूछा जा रहा है यदि आपने बताया तो आपका खाता हो सकता है साफ...

क्या है मामला-
शाहपुरा समेत विराटनगर कोटपूतली के लगभग सभी गाँवो में जलदाय विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत पानी के लिए करोडो रूपये का बजट स्वीकृत हुआ है तो साइबर हैंकर हुए सक्रीय...

साइबर हैंकर सरपंचो को फोन कर यह कह रहे.... मैं पीएचडी से ठेकेदार बोल रहा हूं मुझे आपकी पंचायत में पानी की टंकी बनाने का ठेका मिला है, कल सुबह मेरी लेबर आपकी पंचायत में काम करने के लिए पहुंच जाएगी,  इसलिए उनकी रहने की व्यवस्था के लिए मैं आपके खाते में ₹ 50000 /- डाल रहा हूं, आप मुझे अपने खाता नंबर, गूगल पे नंबर या फोन पे नंबर बताओ l

इन नंबरो सै आया फोन 
8011675193,8462005284
शाहपुरा कनिष्ठ अभियंता दयाराम चौधरी ने बताया कि अभी तक शाहपुरा में जल जीवन मिशन के तहत वर्क आँर्डर नही हुए हैं। बिलानंदपुर,हनुतिया शिवसिंहपुरा, देवीपुरा, लेटकाबास समेत अन्य सरपंचो के पास PHED के नाम से फर्जी काँल आने के जानकारी मिली है।कल थानै में जानकारी देकर मामला दर्ज करवाते है।शाहपुरा ही नही कोटपूतली, विराटनगर मे भी सरपंचो के पास फोंन आने की जानकारी मिली है....

छाया रानी मेमोरियल सेवा समिति ने पौधे गोद दिए



 जयपुर

9 सितंबर 20-21 छाया रानी मेमोरियल सेवा समिति जयपुर के तत्वाधान में आज श्री श्याम पॉली क्लिनिक राम नगर विस्तार स्वेज फार्म सोडाला जयपुर पर पौधारोपण एवं पादप वितरण समारोह आयोजित कर आसपास के क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण व पादप वितरण किया गया डॉ  सी पी भंडारी के नेतृत्व में समस्त सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी में निवासियों को पौधे गोद दिए क्षेत्र वासियों ने भी प्रण किया कि हम इन पौधों का अपने बच्चे की भती परवरिश करेंगे जिससे आने वाले समय में यह ऑक्सीजन उत्पादन के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि जाने-माने फिल्म स्टार अनेकों एपिसोड्स, टीवी कार्यक्रम में छाए रहने वाले जयपुर के फिल्म कलाकार श्री आर्यन माहेश्वरी रहे आर्यन माहेश्वरी ने संबोधित करते हुए संदेश दिया कि अभी हाल ही में हमने कोरोना त्रासदी में ऑक्सीजन की कमी को सब ने महसूस किया है ऐसे समय में हर मानव को कम से कम 10 -10 पौधे गोद लेकर उनकी इस धरा पर परवरिश करनी चाहिए
 इस अवसर 101 औषधीय पौधों का वितरण किया गया जिसमें तुलसी, अश्वगंधा एवं कालमेघ इसके अतिरिक्त शीशम, नीम , बेलपत्र, आम , गुड़हल, शहतूत आदि के 5 से 6 फ़ीट के पेड़ लगाए यह वृक्षारोपण और पौधरोपण वेद विला कॉलोनी, मोहन कॉलोनी, महादेव नगर, बालाजी विहार, नानग विहार, जमुना विहार स्वेज फार्म सोडाला में किया गया गए। छाया रानी मेमोरियल सेवा समिति की टीम में डॉ सी पी भण्डारी, गोपाल सिंह, अनुप सैनी, रेखराज चौहान श्रीमती कांता देवी, मिथुन कुमार , सिद्धार्थ शर्मा, डॉ के के शर्मा(डायरेक्टर आद्या फिजियोथेरेपी ) एवम उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Tuesday, September 7, 2021

राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को प्रदेश के प्रसिद्ध डिग्गी कल्याण जी मे चारागाह भूमि के अतिक्रमण दो माह में हटाने के दिए आदेश - एडवोकेट

लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की गई जनहित याचिका

उन्नति एक्सप्रेस

वरिष्ट न्यायाधीश सबीना व न्यायाधीश एसके सोनगरा की खंडपीठ ने यह आदेश डिग्गी निवासी रामनारायण मीणा द्वारा एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा मालपुरा के जरिये दायर की गई जनहित याचिका का सुनवाई के बाद निस्तारण करते हुए दिए ।
जनहित याचिका में बताया गया है कि ग्राम डिग्गी जहाँ पर प्रसिद्ध कल्याण जी महाराज का मंदिर स्थित है व हर साल लाखों यात्री वहाँ दर्शन के लिए आते है ,किन्तु वहाँ  स्थित करीब 2100 बीघा चारागाह भूमि पर गाँव के प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखे है ,जिससे गाँव के मवेशियों के चारे का बड़ा संकट हो रहा है ,लोगो ने चारागाह भूमि पर कच्चे व पक्के निर्माण कर रखे है जिससे आमजन परेशान है स्थानीय प्रशासन को ग्रामीणों ने कई मर्तबा अभ्यावेदन प्रस्तुत कर दिए किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई बल्कि स्थानीय उपखंड अधिकारी ,मालपुरा ने जिला कलेक्टर को 4 जनवरी को पत्र भेजकर कहा कि संसाधनों के अभाव में ग्राम डिग्गी के अतिक्रमण हटाना असम्भव है ।
जिसे प्रार्थी ने जनहित याचिका दायर कर ग्राम डिग्गी के चारागाह भूमि के अतिक्रमण हटाने की गुहार की है ,न्यायालय ने याचिकाकर्ता को टोंक कलेक्टर व पीएलपीसी के स्थायी चेयरमैन को इस बारे में अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के आदेश देते हुए ,पीएलपीसी को दो माह में कार्यवाही करने के आदेश दिए है ।

रिपोर्ट नितेश शर्मा

Monday, August 30, 2021

रागेश्वरी संगीत साथन द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ आयोजन

रागेश्वरी संगीत साथन द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। सितारवादक पं. चंद्रमोहन भट्ट के सानिध्य में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य सितार पर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति जैसे श्री कृष्ण गोविंद, अच्युतमकेशवम, मधुरत्क स्तोत्र आदि उनकी शिष्या, मंडली शिवानी पुरोहित, अर्चाना मंडली पुरोहित, रुमकी चटर्जी, सुभा कंवर, ज्योति सामरिया और नंदनी पपुवाल ने दी।

Thursday, August 19, 2021

आयो संवालियो सरकार, नीले पर होकर सवार


जन्मोत्सव पर सजा श्याम दरबार ,भजन रस गंगा में जमकर झूमे श्याम प्रेमी 
जयपुर 
रिपोर्ट नितेश शर्मा 
सावन माह के पावन महीने में राजधानी जयपुर में राधे म्यूजिकल ग्रुप के तत्वाधान में जयपुर के श्याम जगत के राधे म्यूजिकल ग्रुप के प्रसिद्ध संगीत कलाकार अंकित शर्मा के जन्मोत्सव पर भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया | हर वर्ष की भांति अंकित शर्मा ने बताया की बाबा की कृपा  से वह हर साल अपने जन्मोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य दरबार लगाकर भजन रस गंगा का आयोजन करते आ रहे है उनका मानना है की आज के परिवेश में प्रभु के संकीर्तन से बड़ा कुछ नहीं और वह इसी प्रकार सादगी के साथ बाबा का गुणगान करते हुए अपना जन्मोत्सव मानते है ,कल आयोजित श्याम संकीर्तन में राजधानी जयपुर सहित श्याम जगत के प्रसिद्ध श्याम भजन प्रवाह्को ने बारी बारी से अपने मधुर स्वर से बाबा श्याम को रिझाया ,इस अवसर श्याम दरबार में विशेष नयनाभिरामी श्रंगार करके बाबा श्याम की दिव्य ज्योत प्रज्वलित की गई | श्याम संकीर्तन में मामराज अग्रवाल ,अखिल शर्मा ,राज राठोड ,मंजू शर्मा ,ज्योति शर्मा ,नीलम बाडोलिया ,अंजू शर्मा ,शरद शर्मा ,राहुल पारीक ,ओमप्रकाश ,रितु पाण्डेय ,सोनू शर्मा ,नितेश शर्मा आदि श्याम जगत के भजन प्रवाह्को ने अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम को खूब रिझाया , संकीर्तन में सेकड़ो की तादाद में श्याम भक्त कीर्तन का आनंद नाचते गाते हुए ले रहे थे ,इस अवसर पर आयोजक  राधे म्यूजिकल  ग्रुप की और से सभी कलाकारों का सम्मान माल्यार्पण कर ,स्म्रति चिन्ह भेट किये गये | आयोजन में अंकित शर्मा के जन्मोत्सव पर बाबा श्याम के दरबार जन्मदिन मनाया गया साथ ही सभी ने शर्मा को बधाई दी और सम्मानित किया |

Saturday, August 14, 2021

अनशन तीसरे दिन भी जारी, ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

अनशन तीसरे दिन भी जारी

उपखंड अधिकारी सांभर लेक नही पहुंचे धरना स्थल पर

 ग्रामीणों में आक्रोश, पंचायत राज चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

उन्नति एक्सप्रेस/जयपुर

कुड़ियों का बास। उपखंड अधिकारी सांभर लेक के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने के कारण नाराज ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत मुख्यालय कुड़ियों का बास में पंचायत क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच रामकरण चांदीवाल के नेतृत्व में किया जा रहा अनशन तीसरे दिन भी भीषण गर्मी में भी जारी रहा। जोबनेर बिजली विभाग के आई एन मोहन पुनिया व जोबनेर थाना अधिकारी रामस्वरूप बैरवा मय जाब्ता पुलिस मौके पर पहुंचे। जिन्हें ग्रामीणों ने सरपंच चांदीवाल के साथ विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ इसके बाद स्वास्थ्य विभाग बनवारी कुड़ी ने अनशन कर रहे हैं सरपंच चांदीवाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। तबीयत खराब होने पर मेडिकल शुरू किया गया। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि लिखित में समस्याओं का आश्वासन नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा और ग्रामीणों ने मिलकर यह भी निर्णय लिया कि आगामी संपूर्ण पंचायत क्षेत्र में होने वाले पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके जिम्मेदार सरकारी महकमा होगा  इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार के शीशपाल कुड़ी, पूर्व सरपंच जगदीश वर्मा, वार्ड पंच सीताराम जाट, बंसी ककरालिया, प्रवीण सिंह नाथावत, कालूराम चांदीवाल, रामकुमार वर्मा, वार्ड पंच बाबूलाल जाखड रमेश कुमावत, पृथ्वी सिंह, शक्ति सिंह, रमेश वर्मा, पूर्ण सिंह, सुरजन सिंह, नानूराम वर्मा, समाजसेवी मांगीलाल बुनकर, चांद सिंह, कजोड़मल काला आदि उपस्थित रहे।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...