Tuesday, April 22, 2025

विशाल जागरूकता का साक्षी बना माधव विश्वविद्यालय- विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट एंड गाइड व विशेष शिक्षा विभाग ने मिलकर रचा पर्यावरण चेतना का अध्याय 


आबूरोड़ (दिनेश मेघवाल)

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर माधव विश्वविद्यालय एक भव्य व ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना जब राष्ट्रीय सेवा योजना,भारत स्काउट एंड गाइड व विशेष शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी संरक्षण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरणीय चेतना का केंद्र बना, बल्कि विद्यार्थियों में जिम्मेदारी का बीज भी बोया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ भावेश कुमावत ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किये और सभी से पौधारोपण करने की अपील की।

विश्वविद्यालय के अकादमिक डीन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र परमार ने "जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल" पर अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार हम छोटे कदमों से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
एनएसएस निदेशक डॉ. देवेंद्र मुजाल्दा ने विश्व पृथ्वी दिवस के ऐतिहासिक संदर्भों और वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से प्रकृति के प्रहरी बनने का आह्वान किया।
  विशेष शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम कुशवाहा ने पृथ्वी मां के संरक्षण हेतु समर्पण भाव जगाने का संदेश दिया और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
वहीं कृषि विभाग की विशेषज्ञ डॉ. रुचिता कोटड़िया ने "जैविक खेती" की संकल्पना को सजीव करते हुए रसायनमुक्त कृषि की अनिवार्यता को रेखांकित किया।
डॉ. संगीता ने ई-वेस्ट प्रबंधन की जटिलता को सरलता से समझाया और जागरूकता की अलख जगाई। वहीं डॉ. मुहर्रम अंसारी ने स्वच्छ ऊर्जा स्रोत के रूप में "सौर ऊर्जा" के महत्व पर जोर देते हुए इसके दैनिक जीवन में उपयोग के आसान उपाय बताए।
कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वयन सहायक प्राध्यापक पठान तोफीक खान ने किया। समापन सत्र में डॉ. रेणुका ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, विभागीय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली और वृक्षारोपण कर धरती मां के प्रति अपने दायित्व को मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर डॉ. अवनिया मिश्रा, मयंक अवस्थी, अजय कश्यप, श्रेय खटक, मनोज कुमार सर सहित विशेष शिक्षा विभाग के समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Monday, April 21, 2025

पीएम श्री विद्यालय में जल पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित



फुलेरा (हेमन्त शर्मा) पीएम श्री विद्यालय फुलेरा में जल पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मयंक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता मुकेश कुमार सोनी ने प्रतियोगिता के नियमों और विषयों के बारे में जानकारी दी।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व और इसके लिए आवश्यक कदमों पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और उनके कार्यों का प्रदर्शन विद्यालय में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

पीएमश्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राउमावि में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए



फुलेरा (हेमन्त शर्मा) पीएमश्री सेठ सूरजमल अग्रवाल राउमावि फुलेरा में  शिक्षाविद्  शक्ति सिंह के सानिध्य में भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पक्षियों को गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य  मयंक कुमार शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों से अपील की कि वे पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने में सहयोग करें।
शिक्षाविद्  शक्ति सिंह ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम पक्षियों और अन्य बेजुबान जीव-जन्तुओं के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करें। इस दौरान प्रधानाचार्य मयंक कुमार शर्मा, व्याख्याता मुकेश कुमार सोनी, विनोद कुमार वर्मा, विष्णु पंचौली और महेश प्रधान सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Thursday, January 16, 2025

मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित


ट्रेनों के ठहराव सहित सदस्य विष्णु कयाल ने रखी महत्वपूर्ण मांगे

--अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य को दुत्र गति से करवाने का किया आग्रह 


फुलेरा /जयपुर ( हेमन्त शर्मा ) उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसलटेटिव कमिटी-डीआरयूसीसी) की वर्ष-2025 की प्रथम बैठक मंडल कार्यालय के सभागार  में आयोजित हुई। 
इसमें समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक जयपुर विकास पुरवार, समिति के सचिव और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना एवं समिति में नामित सदस्यों में से 12 सदस्य सम्मिलित हुए। बैठक के आरंभ में समिति के सचिव कृष्ण कुमार मीना ने समिति के कार्य क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली से सभी को अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार ने सदस्यों से समिति के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए सुझाव और सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। वही फुलेरा से डीआरयूसीसी सदस्य ओर दैनिक रेल यात्री महासंघ फुलेरा के अध्यक्ष विष्णु कयाल ने उक्त बैठक में भाग लेते हुए रेलवे अधिकारियों को बताया कि फुलेरा में लिफ्ट का टेंडर 2 वर्ष से किया जा रहा है लेकिन अभी तक लिफ्ट नहीं लगी है। इसी क्रम में उन्होंने आगे वरिष्ठ नागरिकों के लिए फुट अंडर ब्रिज के निर्माण करवाने, बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस का समय पुराने समय पर करवाने, 12467 लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय फुलेरा से प्रातः 11:25 बजे करवाने, राज बाजार की तरफ रास्ता निकलवाने, रेलवे अधिकारियों और रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्यों का नाम एवं नंबर स्टेशन पर लगवाने, अमृत भारत स्टेशन योजना कार्य को दुत्र गति से करवाने का आग्रह किया है। साथ ही समिति सदस्यों ने जयपुर मंडल पर किए गए विकास कार्यों के लिए रेल प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Sunday, December 15, 2024

आबूरोड़:-शहर में तेज सर्दी का सितम, अलाव का सहारा ले रहे आमजन



मुख्य बाजार 8:00 बजे ही सुनसान, गीजर हीटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री बढ़ी

आबूरोड सिरोही। सर्दी के मौसम के इस सीजन में पिछले तीन-चार दिनों से सीजन की तेज गर्मी का सितम चल रहा है पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में जहां पारा जमाव बिंदु पर चल रहा है वहीं इससे लगता आबूरोड शहर में भी तेज सर्दी के रंग देखने को मिल रहे हैं आमतौर पर आबूरोड शहर में मुख्य बाजार 10 - 11 बजे तक खुला रहता है लेकिन तेज सर्दी के चलते मुख्य बाजार भी 8:00 बजे ही सुनसान होने लगा है व्यापारी या तो अपनी दुकान बंद कर घर पर दुबक गए हैं या फिर सुनसान बाजार में अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं । इसके साथ ही सर्दी से बचाव के दिए खाने पीने की गर्म चीजों की बिक्री भी बढ़ गई है जिसमें मुख्य रूप से अच्छा से बनी गजक, पिंड खजूर, ड्राई फ्रूट आदि की बिक्री बढ़ गई है ।
स्थानीय व्यापारी राजेश इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक ओमप्रकाश सेठ तननी भाई ने बताया कि तेज सर्दी पढ़ने से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री बढ़ गई है जिसमें गीजर, हीटर, गर्म पानी की रोड के साथ ही सर्दी से बचाव के अन्य साधन की बिक्री बढ़ी है।


Tuesday, March 12, 2024

भारतीय रेलवे में 85 हजार करोड़ रूपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित


न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) पर पूर्व विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
शिलान्यास कार्यक्रम में  सरकारी व गैर सरकारी स्कूली विद्यर्थियों दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां
उन्नति एक्सप्रेस/हेमन्त शर्मा
फुलेरा (नि. .) फुलेरा के समीप स्थित न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) में बने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्टेशन व कुचामन सिटी-नावां सिटी तथा फुलेरा-गोविन्दी मारवाड रेलखंड के दोहरीकरण का राष्ट्र को समर्पण देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया ।

न्यू फुलेरा (भावंसा स्टेशन) पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में फुलेरा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस दौरान स्कूली विद्यर्थियों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दे कर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया । वही डीएफसी Gm अरविंद मौर्या व रेलवे अधिकारियों ने अतिथियों का राजस्थानी परम्परा से स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान आमजन की भीड़ बहुत कम देखने को मिली,आयोजको ने कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के सेकड़ो विद्यार्थियों को बुलाकर भीड़ दिखाई,जबकि इस समय बच्चो की वार्षिक परीक्षाये भी चल रही है । कार्यक्रम के दौरान आमजन की भीड़ नही जुटा पाना स्थानिय भाजपा नेताओं की कमजोरी को दरसाता है । कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन सीएलआई दिनेश सुरोलिया ने किया । अंत मे dfc द्वारा स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट व मिठाई देकर सम्मानित किया गया ।

Friday, January 26, 2024

तीन दिवसीय सांभर फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ, फ्लेमिंगों और अन्य विदेशी पक्षीयों को देख गदगद हुई उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी


सांभर फेस्टिवल कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा विकसित-दिया कुमारी

फुलेरा (हेमन्त शर्मा) उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सांभर लेक क्षेत्र में पर्यटन की बहुत संभावनायें है और जिन्हें विकसित करके यहाँ पर्यटन एवम् रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को सांभरलेक में आयोजित तीन दिवसीय सांभर उत्सव (फेस्टिवल) के शुभारंभ के दोरान यह बात कही।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यहाँ की सभी संभावनाओं पर तत्काल काम शुरू करे और सांभर उत्सव को कच्छ के रन फेस्टिवल की तर्ज पर विकसित करे।
उन्होंने कहा कि सांभर लेक  बहुत बड़े एरिया को कवर करता है और यह रामसर साईट है, यहाँ लाखों की संख्या में फ्लेमिंगो और अन्य  विदेशी पक्षी प्रवास के लिए आते है। यदि यहाँ की संभावनाओं  पर काम कर सुविधाएँ विकसित की जाए तो यह बड़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। 
इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी, फैंसी काइट आदि का भी अवलोकन किया।
   फ्लेमिंगो के सरंक्षण के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये
उप मुख्यमंत्री ने नरियासर मोड़ के पास सांभर लेक में बर्ड वॉचिंग भी की। इस दौरान उन्होंने कहा की  फ्लेमिंगो सहित अन्य कई प्रजातिओं के लाखों पक्षी हर वर्ष यहां आते है। इनके नेचुरल हैबिटेट को संरक्षित किया जाये।

26 से 28 जनवरी तक चलेगा सांभर उत्सव
पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित सांभर उत्सव 26-28 जनवरी तक चलेगा। यहाँ पर्यटकों के लिए ट्रेन से बर्ड वॉचिंग,साल्ट लेक विजिट एवम् नमक निकालने की प्रक्रिया को देखने की सुविधा उपलब्ध है।
उत्सव के दोरान सांभर टाउन हैरिटेज वाक्,साइक्लिंग टूर, फैंसी काइट फ्लाइंग, फोटोग्राफी कंपीटिशन , दीपोत्सव , सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधी, अधिकारी, पर्यटक एवम आमजन उपस्थित रहे।

विप्र समाज समारोहपुर्वक आज से मनायेगा परशुराम जयन्ती, 7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव

*आज बुधवार 23 अप्रेल 2025 से विप्र समाज समारोहपुर्वक मनायेगा परशुराम जयन्ती*   *7 दिन चलेगा परशुराम जयंती महोत्सव*  आबूरोड़ (दिने...